विज्ञापन

दिल्ली में किसान महापंचायत आज: पंजाब-हरियाणा से किसानों का कूच, शंभू बॉर्डर सील, भारी सुरक्षाबल तैनात

Farmers Protest Latest Update: किसान महापंचायत भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर हो रही है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई इलाकों से किसान संगठनों के सदस्य विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली आ रहे हैं.

दिल्ली में किसान महापंचायत आज: पंजाब-हरियाणा से किसानों का कूच, शंभू बॉर्डर सील, भारी सुरक्षाबल तैनात
Farmers Protest Latest Update Today
ANI
नई दिल्ली:

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच आज मंगलवार को किसान महापंचायत का भी ऐलान किया गया है. हरियाणा, पंजाब और कई अन्य राज्यों के किसानों ने भारत-अमेरिका की प्रस्तावित ट्रेड डील दिल्ली के किसान घाट पर महापंचायत की घोषणा की है. किसानों की महापंचायत को देखते हुए हरियाणा सरकार ने शंभू बॉर्डर सील करने के साथ दिल्ली की सीमाओं से जुड़े रास्तों पर  सुरक्षा बढ़ा दी है. महापंचायत में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी को कुरुक्षेत्र जिले में पुलिस ने सोमवार शाम को हिरासत में ले लिया. 

दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर अवरोधक लगाए गए हैं. पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. घग्गर नदी पर बने पुल पर बैरिकेड लगाए गए हैं.सीमेंट के ब्लॉक रखकर किसानों की आवाजाही रोकने के इंतजाम हैं. पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में पंढेर ने संवाददाताओं से कहा कि किसान शांतिपूर्ण ढंग से दिल्ली जाना चाहते हैं, लेकिन हरियाणा सरकार उन्हें शंभू बॉर्डर पर रोक रही है. पंढेर ने कहा कि किसान प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को पूरी तरह रद्द करने की मांग कर रहे हैं. शंभू बॉर्डर पर पहुंचने के बाद अन्य किसान नेताओं से विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तय की जाएगी.

किसान थाना गांव में नेशनल हाईवे के हिसार-चंडीगढ़ हिस्से पर टोल प्लाजा पर जमा हो गए. कई अन्य जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए.पुलिस ने नेशनल हाईवे 152D पर चढ़ूनी की गाड़ी को रोका और पुलिस अफसर उन्हें साथ ले गए. BKU के प्रवक्ता राकेश बैंस को भी पुलिस ने हिरासत में लेने का दावा है. किसानों के एक गुट ने अंबाला के पास शंभू टोल प्लाजा को जाम कर दिया. इससे कुछ वक्त ट्रैफिक भी प्रभावित रहा. 

Kisan Mahapanchayat News

Kisan Mahapanchayat News

किसान घाट पर प्रदर्शन

किसान संगठन भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध कर रहे हैं. हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल से भी किसान नेता इसमें शामिल होने आ रहे हैं. किसानों का कहना है कि व्यापार समझौते के तहत अमेरिका से भारत में सस्ते कृषि आयात की अनुमति दी जाएगी.छोटे खेतिहर मजदूरों, पशुपालकों और छोटे व्यापारियों पर इसका बुरा असर पड़ेगा. किसान संगठनों का दावा है कि कृषि, डेयरी जैसे क्षेत्रों में भारत को नुकसान होने वाला है. प्रस्तावित व्यापार समझौते का भारतीय कृषि पर गंभीर असर पड़ेगा और इससे किसानों की आजीविका खतरे में पड़ जाएगी.

चढ़ूनी ने दावा कि इस ट्रेड डील से भारत को एंटी डंपिंग शुल्क लगाने की अनुमति नहीं होगी.इससे घरेलू किसान बुरी तरह नुकसान में रहेंगे. देश भर के कई किसान संगठनों ने प्रस्तावित समझौते का विरोध करने के लिए देश बचाओ मोर्चा बनाया है.

किसान घाट पर किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड, राजघाट DTC डिपो रोड और आस-पास के प्रभावित रास्तों पर जाने से बचने की सलाह दी है. एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जा रहे लोगों को पहले से योजना बनाकर घर से निकलने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें - CJP Protest LIVE: दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का धरना आज भी जारी, कहा- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तो चाहिए

ये भी पढ़ें - CJP Protest: जंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र, देखें सुबह-सुबह कैसा है माहौल

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farmers Protest Latest Updates, Kisan Mahapanchayat, Bhartiya Kisan Union (BKU), Delhi Traffic Advisory, India US Trade Deal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com