विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन 7 घंटे बंद रहे, राजीव चौक, पटेल चौक-खान मार्केट से सुप्रीम कोर्ट तक ब्लू लाइन के यात्री परेशान रहे

Delhi Metro Station Closed: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है. DMRC की ओर से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया गया है. इन स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट को बंद किया गया है.

दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन 7 घंटे बंद रहे, राजीव चौक, पटेल चौक-खान मार्केट से सुप्रीम कोर्ट तक ब्लू लाइन के यात्री परेशान रहे
Delhi Metro Station Closed: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद
NDTV
नई दिल्ली:

दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बुधवार को 7 घंटे बंद रहे और जिससे हजारों लोग परेशान रहे. दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन की ओर से बुधवार 12 बजे के करीब ट्वीट करके ये जानकारी दी गई कि सुरक्षा कारणों से इन स्टेशनों को अग्रिम आदेश तक बंद किया गया है. इसमें ज्यादातर ब्लू लाइन और येलो लाइन के स्टेशन हैं. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी. जिन स्टेशनों को बंद किया गया है, उनमें से ज्यादातर जंतर मंतर के आसपास के स्टेशन शामिल हैं. इन स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट दोनों बंद किए गए थे. डीएमआरसी कि ये मेट्रो स्टेशन शाम को 6.30 बजे के बाद खोले गए.

दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद रहे (Delhi Metro Station Closed) 

1. लोक कल्याण मार्ग
2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखंभा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9. मंडी हाउस
10. केन्द्रीय सचिवालय
11. आईटीओ
12. दिल्ली गेट
13. इंद्रप्रस्थ
14. खान मार्केट
15. जोर बाग
16. शिवाजी स्टेडियम
 

DMRC के फैसले से मेट्रो यात्री परेशान हुए

DMRC की ओर से सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने से सुबह के वक्त सैकड़ों ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, छात्र और आम नागरिक परेशान हुए. भीड़भाड़ के पीक ऑवर में अचानक जब मेट्रो के अंदर अनाउंसमेंट हुआ तो लोग परेशान हो गए. उन्हें बीच रास्ते में ही अपना रूट बदलना पड़ा. अनचाहे स्टेशनों पर उतरकर महंगी टैक्सी, कब वगैरा बुक करना पड़ा. ये स्टेशन जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के बीच बंद किए गए.

Delhi Metro Closed

एक हफ्ते में यह दूसरी बार था जब मेट्रो में सर्विस रोकनी पड़ीं. ब्लू लाइन के तमाम यात्रियों ने कहा कि ट्रेनें कई रूट पर तो चल रही थीं लेकिन स्टेशन बंद होने से उन्हें अंदर जाने को नहीं मिला. वहीं जो यात्री अपने गंतव्य पर उतरना चाहते थे, उन्हें लंबा चक्कर लगाना पड़ा.

मेट्रो में अनाउंसमेंट के बाद लोग सहमे

केंद्रीय सचिवालय जा रही वृंदा ने कहा कि स्टेशन परिसर के पास लोग जमा होने से यात्रियों में भ्रम पैदा हो गया.  ऐसा लगा कि सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा हो गया. उनमें से कई एग्ज़िट के पास खड़े होकर वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे. डर लग रहा था कि हम लोग स्टेशन से बाहर निकल पाएंगे या नहीं.

Delhi Metro Closed

येलो लाइन के यात्री ने कहा कि ट्रेन के अंदर अनाउंसमेंट में बताया गया कि उन्हें दिल्ली गेट और खान मार्केट के बीच स्टेशनों पर मेट्रो नहीं रुकेगी. इससे अफरातफरी मच गई. ऑफिस, कॉलेज और दूसरे कामों के लिए समय पर निकले यात्रियों को दूसरे साधन खोजने पड़े. मेट्रो में अनाउंसमेंट के बीच कुछ लोगों को लगा कि कहीं फिर दिल्ली में कुछ बवाल तो नहीं हो गया.

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद किए गए

कुछ लोगों ने परिवार वालों को मोबाइल फोन पर इसकी जानकारी दी. जिन मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट था, वहां कैब बुकिंग की भीड़ दिखी. बस स्टॉप, ऑटो रिक्शा स्टैंड पर लंबी लाइनें दिखीं.एक छात्र ने कहा, उसकी सुबह जरूरी क्लास मिस हो गई.

संसद का मॉनसून सत्र और विरोध प्रदर्शन

संसद के मॉनसून सत्र के बीच पिछले कुछ दिनों में बड़े विरोध प्रदर्शन हुए हैं. दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन सबसे व्यस्ततम रूट है, जहां रोजाना हजारों की संख्या में यात्री यात्रा करते हैं. राजीव चौक दिल्ली मेट्रो का सबसे बिजी स्टेशन है, जहां से येलो लाइन का इंटरचेंज है. समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर यानी मिलेंनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम तक रास्ता मिलता है. ब्लू लाइन के द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और द्वारका सेक्टर 21 से वैशाली तक मेट्रो मिलती है. इस रूट पर सुबह के वक्त ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों की काफी संख्या रहती है.

ये भी पढ़ें - CJP के प्रदर्शन से लेकर विपक्ष का धरना.. जानें 10 बड़े अपडेट

मॉनसून सत्र के पहले दिन 20 जुलाई को कॉक्रोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान भी एहतियातन कई स्टेशनों को बंद किया गया था. सुरक्षा कारणों के लिहाज से ऐसा किया गया था. 

ये भी पढ़ें - सीजेपी प्रोटेस्ट पर पुलिस एक्शन के खिलाफ याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से किया इनकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro Station Closed, Delhi Metro Station News, Parliament Monsoon Session 2026, CJP Protest Delhi, DMRC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com