आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने आरोप लगाया है कि एक अंतहीन प्रक्रिया जो AAP के ख़िलाफ़ नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government)ने शुरू की उसके तहत प्रवर्तन निदेशालय ((Enforcement Directorate) ने 'लव लेटर' दिया है. सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चड्ढा ने बताया कि ED ने 10 सितंबर को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता को नोटिस भेजा है और 22 सितंबर 2021 को 11:30 बजे आकर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है. चड्ढा नेआरोप लगाया कि बीजेपी जब हम चुनाव AAP की चुनाव में हत्या नहीं कर पाती तो हमारा चरित्र हनन करती है. उन्होंने आरोप लगाया कि AAP और अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी और मोदी इतने घबरा गए है कि सबको कहा है कि इनको बर्बाद करो. खास तौर से विधानसभा चुनाव से पहले फंसाने के लिए सारे घोड़े खोल दिये हैं. आम आदमी पार्टी विधायक आरोप लगाया कि ED अब BJP के प्रकोष्ठ (फ्रंटल) की तरह काम कर रहा है. अब ये एजेंसी केवल राजनीतिक बदला लेने वाले बन गए हैं. जैसे ही दिखता है कि पंजाब में AAP का ग्राफ़ बढ़ रहा होता है इन सब एजेंसियों को काम पर लगा दिया जाता है.
राघव चड्ढा ने कहा कि AAP के ख़िलाफ़ BJP लगातार यही काम कर रही है. अन्ना हज़ारे के समय ही 2012 में हमको FCRA उल्लंघन के लिए MHA ने नोटिस भेजा लेकिन जांच में हम पाक साफ़ निकले. वर्ष 2013 से लेकर अब तक इनकम टैक्स, चुनाव आयोग के नोटिस आए.CBI ने CM दफ़्तर पर रेड की, डिप्टी CM के यहां 2 बार रेड की. CM के यहां दिल्ली पुलिस ने रेड की, यही नहीं चुनाव आयोग ने21 विधायकों को अयोग्य कर दिया, बाद में कोर्ट ने इनकी विधायकी बहाल की. सितंबर 2018 में चुनाव आयोग ने विदेशी फंडिंग के आरोप में नोटिस भेज दिया और कहा कि आपका रजिस्ट्रेशन रद्द कर देंगे. हमारे विधायक सोमनाथ भारती के कुत्ते तक को इन लोगों ने गिरफ्तार कर लिया और ले गए. 2016 में एलजी ने शुंगलू समिति को 450 फ़ाइल की जांच दी, वो भी कोई गड़बड़ी नहीं निकाल पाई
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
'आप' नेता ने सख्त लहजे में कहा कि BJP वालों, हम गीदड़ भभकी से नही डरने वाले. पीले चावल लेकर आपका इंतज़ार कर रहे है. गरीबों की पोलिटिकल पार्टी से देश की सबसे अमीर पार्टी डरती है तो ये हमारे लिए मैडल जैसा है. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि बीते 7 साल में किसी एक BJP नेता का नाम बताओ जिसको ED ने नोटिस, समान, चिट्ठी भेजी हो? आज़ाद भारत के इतिहास में इतना उत्पीड़न किसी पॉटिकल पार्टी का नहीं हुआ होगा. हमको कानूनी प्रक्रिया में विश्वास है, इनके नोटिस का स्वागत है.
- - ये भी पढ़ें - -
* गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा- जनता के दिलों में रहता हूं, कोई मुझे नहीं निकाल सकता
* 'एक व्यक्ति की चोर समझकर बांधा, पीट-पीटकर हत्या कर दी
* सीएम योगी का ट्वीट- नौकरी नीलाम करेंगे तो घर नीलाम कर देंगे- यूजर्स बोले- पहले दे तो दीजिए
* अखिलेश और मायावती की नासमझी की वजह से नरेंद्र मोदी दो बार प्रधानमंत्री बने : ओवैसी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं