विज्ञापन

UPSC Result: पिता चलाते हैं किराने की दुकान, बेटी ने UPSC की परीक्षा में हासिल किया 9वीं रैंक

UPSC Result 2026: शुक्रवार को जारी यूपीएससी रिजल्ट में आस्था जैन की कामयाबी की कहानी बेहद प्रेरक है. यूपी के शामली की आस्था ने 9वीं रैंक हासिल की हैं. उनके पिता शामली में किराने की दुकान चलाते हैं. खास बात यह है कि आस्था ने सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन पढ़ाई से यह कामयाबी हासिल की.

UPSC Result: पिता चलाते हैं किराने की दुकान, बेटी ने UPSC की परीक्षा में हासिल किया 9वीं रैंक
किराने की दुकान चलाने वाले अजय जैन की बेटी आस्था ने यूपीएससी की परीक्षा में 9वां रैंक हासिल किया है.
  • शामली के कांधना कस्बे की आस्था जैन ने UPSC की परीक्षा में नौवां स्थान प्राप्त किया है, जिससे पूरा नगर खुश है.
  • आस्था के पिता अजय जैन शामली में एक किराने की दुकान चलाते हैं और परिवार का खर्च वह वहीं से चलाते हैं.
  • आस्था ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और सेल्फ स्टडी तथा ऑनलाइन कोचिंग से तैयारी की थी.

UPSC 9th Rank Aastha Jain Story: ऊपर तस्वीर में कान में पेंसिल फंसाए दिख रहे शख्स का नाम अजय जैन हैं. अजय जैन यूपी के छोटे से शहर शामली में किराने की एक दुकान चलाते है. इस दुकान की कमाई से ही अजय अपनी तीन बेटियां और एक बेटे की पढ़ाई-लिखाई से लेकर घर खर्च को पूरा करते थे. लेकिन शुक्रवार को इनके दुकान पर ग्राहकों से ज्यादा बधाई देने वाले लोगों की भीड़ रही होगी. यह भीड़ हो भी क्यों ना... अजय जैन की बेटी आस्था जैन ने भारत की सबसे कठिन कही जाने वाली UPSC की परीक्षा में 9वां रैंक जो हासिल किया है. 

जी हां, शुक्रवार को जारी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में शामली की आस्था जैन ने 9वां रैंक प्राप्त किया है. आस्था के पिता अजय शामली में ही किराने की एक छोटी सी दुकान चलाते हैं. 

शामली में लक्ष्णी नारायण मंदिर के पास आस्था के पिता चलाते हैं दुकान

दरअसल शामली जिले के कांधना कस्बे के सरावज्ञान मोहल्ले की रहने वाली आस्था जैन ने यूपीएससी की परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल की है. चयन के बाद पूरे कस्बे में खुशी का माहौल है. बड़ी संख्या में लोग उनके परिजनों को बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं. आस्था के पिता अजय जैन एक सामान्य व्यापारी है, उनकी नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप एक किराने की दुकान है.

शामली में अपने दुकान पर खडे़ आस्था के पिता अजय

पहली बार 131वां रैंक मिला था, अभी हैदराबाद में IPS की ट्रेनिंग ले रही आस्था

आस्था जैन ने कठिन परिश्रम के साथ पर पढ़ाई की और यह मुकाम हासिल किया. उन्होंने सेल्फ पढ़ाई के साथ ही कुछ समय दिल्ली में भी कोचिंग ली थी. उनका पहली बार में ही UPSC में 131वां स्थान प्राप्त किया था, जिसके बाद आस्था को हैदराबाद कैडर में IPS की ट्रेनिंग के लिए भेज दिया गया था, किन्तु आस्था का सपना IAS बनने का था.

जिसके चलते आस्था ने एक बार फिर प्रयास किया किन्तु उसका इस बार भी सपना पूरा नहीं हो पाया. दूसरी कोशिश में आस्था को 186वीं रैंक मिली. लेकिन इसके बाद आस्था ने हार नहीं मानी. तीसरे प्रयास ने आस्था ने पूरे भारत में 9वीं रैंक हासिल की. 

आस्था इस समय हैदराबाद में IPS की ट्रेनिंग ले रही हैं.

आस्था इस समय हैदराबाद में IPS की ट्रेनिंग ले रही हैं.

इंटर तक की पढ़ाई शामली से, दिल्ली से किया ग्रेजुएशन

आस्था की मां ममता जैन ने बताया कि उनकी पुत्री ने अपनी प्रारम्भिक परीक्षा नगर में ही करने के बाद उन्होंने हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा शामली के स्कॉटिस स्कूल से की थी. उनका शुरू से ही यूपीएससी क्रेक करने का सपना था. इण्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने अपने परिजनों ने अपने सपने के बारे में बताया तो उन्होंने उसे पढाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में भेज दिया. जहां से उन्होंने बीए की परीक्षा पास की. 

सेल्फी स्टडी और ऑनलाइन पढ़ाई से पाई कामयाबी

ग्रेजुएशन करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी. उन्होंने सेल्फ और ऑनलाइन पढ़ाई भी की. अपने स्तर पर किताबों का चयन किया. आस्था जैन के यूपीएससी में चयन के बाद पूरे नगर में खुशी की लहर है. नगर वासी उनके पिता को बधाई देने आ रहे है. माता-पिता से प्रोत्साहन मिलने के बाद सेल्फ स्टडी से ही आस्था जैन ने यूपीएससी क्रैक किया है.

फोन पर आस्था ने माता-पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

2019 में आस्था जैन ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 500 में 496 अंक प्राप्त कर देश में चैथा स्थान प्राप्त कर किया था. आस्था अभी समय IPS की ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद में हैं. आस्था ने फोन पर बात करते हुए अपने परीक्षा परिणाम पर संतुष्टि जताते हुए इसका पूरा श्रेय अपने माता ममता जैन, पिता अजय जैन, बहन आंचल जैन, खुशी जैन व भाई सार्थक जैन के साथ अपने गुरुजनों को दिया है. 

(शामली से पंकज कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें - IIT, BPSC के बाद अब UPSC... कौन हैं बिहार की मोनिका श्रीवास्तव, जिन्होंने हर परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSC Result, Upsc Result 2026, Aastha Jain, Aastha Jain UPSC 9th Rank, Upsc.gov.in
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com