विज्ञापन

IND vs NZ Final: न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर कपिल देव ने दिया बड़ा बयान

IND vs NZ Final, Kapil Dev on Abhishek Sharma: पूर्व कप्तान कपिल देव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में अभिषेक शर्मा को खराब फॉर्म के बावजूद टीम में रखना चाहिये.

IND vs NZ Final: न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर कपिल देव ने दिया बड़ा बयान
IND vs NZ Final, Kapil Dev on Abhishek Sharma:
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा.
  • अभिषेक ने इस टूर्नामेंट में सात मैचों में मात्र 89 रन बनाए हैं और उनकी फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी है
  • कपिल देव ने खराब फॉर्म के बावजूद अभिषेक शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में खेलने का समर्थन किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

IND vs NZ Final, Kapil Dev on Abhishek Sharma: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला खेला जाना है. रविवार 8 मार्च को होने वाले इस मैच से पहले अभिषेक शर्मा की फॉर्म टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. अभिषेक शर्मा जारी टूर्नामेंट में बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं. दुमिया के नंबर-1 बल्लेबाज ने 7 मैचों में 12.71 की खराब औसत से सिर्फ 89 रन बनाए हैं. जारी टूर्नामेंट में ऑफ स्पिनर के सामने उनकी खामी खुलकर सामने आई है.  टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मैचों में वो खाता भी नहीं खोल पाए थे. लेकिन फिर भी 1983 विश्वकप विजेता कप्तान कपिल देव ने कीवी टीम के खिलाफ खिताबी भिंडत से पहले इस सलामी बल्लेबाज का समर्थन किया है.  

पूर्व कप्तान कपिल देव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में अभिषेक शर्मा को खराब फॉर्म के बावजूद टीम में रखना चाहिये. अभिषेक ने इस टूर्नामेंट में एकमात्र अर्धशतक जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया है. कपिल ने गोल्फ के एक कार्यक्रम से इतर कहा,"अपनी टीम पर भरोसा रखो और प्रबंधन को खिलाड़ी पर भरोसा रखना चाहिये. अभिषेक को खुद पर भरोसा रखना होगा कि मैं खेल सकता हूं और मैं खेलूंगा." भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को इंग्लैंड को सात रन से हराया.

कपिल ने कहा कि उन्होंने उम्मीद नहीं की थी कि मैच इतना करीबी होगा. उन्होंने कहा,"मुझे नहीं लगा था कि भारत के 250 से ज्यादा रन होने के बाद कोई मुश्किल होगी. यह शानदार मैच था. भारत को जीत की बधाई लेकिन आखिर में जीत क्रिकेट की हुई. मैने इस मैच का पूरा मजा लिया लेकिन एक गेंदबाज के रूप में नहीं."

उन्होंने भारी दबाव वाले मैच में जसप्रीत बुमराह के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि डैथ ओवरों में उसके प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि वह दुनिया का नंबर एक गेंदबाज क्यों है. उन्होंने कहा,"बुमराह दुनिया का नंबर एक गेंदबाज है. वह सर्वश्रेष्ठ है और इसलिये क्योंकि दबाव में अच्छा प्रदर्शन करता है."

सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की तारीफ करते हुए कपिल ने कहा,"वह शानदार क्रिकेटर है. कई बार बड़े खिलाड़ी खराब दौर का सामना भी करते हैं जैसे कि अभिषेके साथ हो रहा है लेकिन अगर बड़े खिलाड़ी हैं तो वे वापसी करते हैं. संजू ने पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है."

यह भी पढ़ें: IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सूर्यकुमार यादव-गौतम गंभीर का बढ़ा सिरदर्द, इन खिलाड़ियों की फॉर्म चिंता का विषय

यह भी पढ़ें: Sanju Samson: फाइनल में भारत, लेकिन ICC के फैसले ने चौंकाया, सिर्फ संजू सैमसन ही इस लिस्ट में क्यों?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com