विज्ञापन

नेपाल में बालेन शाह का PM बनना तय, 108 सीटों पर लीड कर रही RSP, समझिए संसद में संख्या बल का गणित

देश के युवा और Gen Z आंदोलन ने निकले पूर्व रैपर बालेन शाह इस चुनाव में नेपाल के हीरो बनकर सामने आए हैं. उनकी पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल की 108 सीटों पर लीड कर रही है. अभी तक आरएसपी के 5 उम्मीवार जीत चुके हैं.

नेपाल में बालेन शाह का PM बनना तय, 108 सीटों पर लीड कर रही RSP, समझिए संसद में संख्या बल का गणित
बालेन शाह, जो बनेंगे नेपाल के अगले प्रधानमंत्री.
  • नेपाल में हाल ही हुए चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने 108 सीटों पर बढ़त बना ली है.
  • काठमांडू के मेयर बालेन शाह नेपाल के अगले प्रधानमंत्री बनने के लगभग पक्के दावेदार हैं.
  • बालेन शाह नेपाल के साथ-साथ पूरे एशिया के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनेंगे.
काठमांडू:

Nepal Election Result: पड़ोसी देश नेपाल में नए युग की शुरुआत होने जा रही है. नेपाल में हुए चुनाव की वोटों की गिनती जा रही है. देर रात तक आए रुझान के अनुसार काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह का प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है. देश के युवा और Gen Z आंदोलन ने निकले पूर्व रैपर बालेन शाह इस चुनाव में नेपाल के हीरो बनकर सामने आए हैं. उनकी पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल की 108 सीटों पर लीड कर रही है. अभी तक आरएसपी के 5 उम्मीवार जीत चुके है. बालेन शाह भी अपनी सीट पर जीत के करीब है, उनके सामने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली है, जो अपनी सीट झापा से भी हारते नजर आ रहे हैं.

एशिया के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनेंगे बालेन शाह

इस बार नेपाल की जनता ने एकतरफा वोट देकर 3 साल पहले बनी पार्टी को नेपाल की सत्ता पर बिठाने का फ़ैसला किया है. बालेन नेपाल के पीएम बनेंगे तो वह नेपाल के साथ साथ पूरे एशिया के भी सबसे युवा प्रधानमंत्री बनेंगे. लेकिन इन सब के बीच उनकी पार्टी आरएसपी ने काठमांडू में विजय जुलूस निकालने पर रोक लगा दी है.

Latest and Breaking News on NDTV

पुष्प कमल दहल रुकुम से जीते, लेकिन पार्टी का बुरा हाल

वही दूसरी तरफ़ नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड अपनी सीट रुकुम से चुनाव जीत गए हैं. लेकिन उनकी पार्टी इस चुनाव में सिर्फ़ एक सीट पर ही चुनाव जीत सकी है. नेपाल के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बन कर सामने आ रही है आरएसपी (राष्ट्रीय  स्वतंत्र पार्टी). आरएसपी पार्टी के पीएम उम्मीदवार बालेन शाह हैं. जिनका प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है. 

नेपाली कांग्रेस भी मात्र 10 सीटों पर सिमटी

35 साल के बालेन के चेहरे पर नेपाल की जानता ने वोट दिया है. वहीं केपी शर्मा ओली की पार्टी सीपीएन यूएमएल सिर्फ़ 10 सीट पर आगे चल रही है. पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली भी चुनाव हारते नजर आ रहे है. नेपाली कांग्रेस भी सिर्फ 10 सीट पर आगे नजर आ रही है. अगले 2 दिन में फाइनल रिजल्ट्स सामने आ जाएगा.

दो-तिहाई अंतर से रवि लामेचन की पार्टी सत्ता में आ रही

अभी तक जो रुझान सामने आ रहे है उससे लगता है कि 2-3 बहुमत से रवि लामेचन की पार्टी नेपाल में अकेले दम पर सरकार बना रही है. नेपाल की जनता ने इस बार बदलाव के लिए वोट किया है. और कई नए चेहरे इस बार नेपाल की संसद में जीत कर आएंगे. इस चुनाव में ओली, प्रचंड और गगन थापा सब पीछे रह गए.
 

Latest and Breaking News on NDTV

समझिए नेपाल चुनाव के संख्या बल का गणित

नेपाल में कुल सीटें 275 है. यहां 165 सीटों पर डायरेक्ट इलेक्शन होता है. शेष 110 सीटों पर प्रपोशनल रिप्रेजेंटेशन सिस्टम से सदस्य चुने जाते हैं. प्रपोशनल रिप्रेजेंटेशन सिस्टम में प्रत्याशी के बदले पार्टी को वोट दिया जाता है. जिस पार्टी को जितने प्रतिशत वोट मिलते हैं, उसे इन सीटों में उतनी ही हिस्सेदारी मिलती है. 

डायरेक्ट इलेक्शन वाली 165 में 108 सीटों पर RSP आगे

165 सीटों पर हुए डायरेक्ट इलेक्शन में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 108 सीटों पर आगे चल रही है. जिस पार्टा के पास 50 फीसदी सांसद होंगे, वहीं सरकार बनाएगी. अभी तक के रुझान से यह साफ है कि आरएसपी डायरेक्टर इलेक्शन वाली 165 में 108 सीटें मिल रही है. इसके अलावा प्रपोशनल रिप्रेजेंटेशन सिस्टम से भी पार्टी को लगभग 70 सीटें मिल जाएगी. 

ऐसे में RSP के पास सरकार बनाने का स्पष्ट बहुमत (138 सीटें) होगा. मालूम हो कि नेपाल में कुल वोटर 1.89 करोड़ हैं. यहां 5 मार्च को वोटिंग हुई थी.  

यह भी पढ़ें - कौन हैं बालेन शाह, जो बदलने वाले हैं नेपाल में राजनीति की तस्वीर? भारत से है खास कनेक्शन

लेखक के बारे में
img
रमन राय
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Election, Nepal Election 2026, Nepal Election Result, Nepal Election Balen Shah, Balen Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com