विज्ञापन

अमेरिका होता कौन है रूस से तेल खरीद की इजाजत देने वाला? US के बयान पर भड़के केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने रूसी तेल को लेकर अमेरिकी बयान पर सवाल उठाए हैं.

अमेरिका होता कौन है रूस से तेल खरीद की इजाजत देने वाला? US के बयान पर भड़के केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रूसी तेल पर आए अमेरिका के आधिकारिक बयान पर गुस्सा जाहिर किया है.उन्होंने सवाल उठाया कि अमेरिका भारत को रूस से तेल खरीदने की इजाजत देने वाला होता कौन है.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है कि अमेरिका ने भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट दी है. अमेरिकी ने कहा है कि यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि वैश्विक बाजार में तेल का प्रवाह जारी रहे और कीमतों में तेज उछाल न आए.

अमेरिका का ये बयान आम आदमी पार्टी को बिल्कुल भी रास नहीं आया. पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट में साफ-साफ लिखा कि आखिर अमेरिका ये इजाजत देने वाला होता कौन है. उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार पर भी हमला बोला कि भारत को अमेरिका से इस तरह की इजाजत की जरूरत क्या है. 

केजरीवाल ने लिखा कि भारत हज़ारों साल पुराना देश है. ये 140 करोड़ लोगों का एक महान देश है जिसने एक से बढ़कर एक वीर योद्धा पैदा किए हैं और भारत में कभी भी इतना कमजोर नेतृत्व नहीं रहा कि अमेरिका इस तरह की बातें कर सके.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com