विज्ञापन

क्वेटा में मिलिट्री ट्रेन पर हमला: पाकिस्तान के लिए 'काल' बना BLA कमांडर बिलाल शाहवानी

बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक मिलिट्री ट्रेन पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें 30 लोगों के मारे जाने की खबर है. इस हमले की जिम्मेदारी बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है.

क्वेटा में मिलिट्री ट्रेन पर हमला: पाकिस्तान के लिए 'काल' बना BLA कमांडर बिलाल शाहवानी
मिलिट्री ट्रेन सिटी रेलवे स्टेशन जा रही थी. इनसेट में BLA कमांडर बिलाल शाहवानी.
PTI
  • पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक मिलिट्री ट्रेन पर आत्मघाती हमले में 30 लोग मारे गए और 70 लोग घायल हुए
  • हमला सुबह 8 बजे चमन फाटक के पास हुआ, जिसमें ट्रेन के इंजन और तीन डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए थे
  • बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली और इसे अपनी मजीद ब्रिगेड के कमांडर बिलाल शाहवानी ने अंजाम दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
क्वेटा:

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक मिलिट्री ट्रेन पर हमला हुआ. इस आत्मघाती हमले में 30 लोगों की मौत हो चुकी है. 70 से ज्यादा लोग इसमें घायल हुए हैं. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन क्वेटा टैंक से रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी. ट्रेन सुबह 8 बजे जब चमन फाटक के पास पहुंची, तभी इसे निशाना बनाया गया.

पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने बताया कि इस ट्रेन में कई आम नागरिक भी थे. इस फिदायीन हमले में ट्रेन के इंजन और तीन डिब्बों को नुकसान पहुंचा है. 

इस हमले की जिम्मेदारी बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है. इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए BLA ने कहा कि उसकी 'मजीद ब्रिगेड' ने सैनिकों को ले जा रही एक ट्रेन को 'बहुत ही सुनियोजित' हमला किया. 

यह भी पढ़ेंः बलूचिस्तान की जमीन फिर खून से लाल, बड़े सैन्य ऑपरेशन में मेजर समेत 5 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

Latest and Breaking News on NDTV

बिलाल शाहवानी, जो बनकर आया 'काल'

BLA लगातार पाकिस्तान की सैनिकों को निशाना बनाते हुए हमला करता रहा है. इस हमले को BLA की 'मजीद ब्रिगेड' से जुड़े कमांडर बिलाल शाहवानी उर्फ सईन ने अंजाम दिया है.

BLA के मुताबिक, 25 साल का बिलाल शाहवानी क्वेटा के सरियाब इलाके के किली सार्दे का रहने वाला था. वह अब्दुल गनी शाहवानी का बेटा था. बिलाला 2020 में BLA से जुड़ा था. इसके बाद 2022 में उसे BLA की फिदायीन यूनिट 'मजीद ब्रिगेड' में शामिल किया गया था.

Latest and Breaking News on NDTV

BLA ने अपने बयान में बताया है कि बिलाल नगाहो, दश्त कोम्बेला, क्वेटा और कलात जैसे इलाकों में एक्टिव रहा और बाद में कमांडर बना. बयान में यह भी कहा गया है कि पिछले 6 महीनों में वह कई हमलों और ऑपरेशन को अंजाम दे चुका था. इसके अलावा, 'ऑपरेशन हेरोफ 1' और 'ऑपरेशन हेरोफ 2' का भी जिक्र किया गया है, जिनमें उसकी भूमिका थी.

इस बयान में दावा किया गया है कि हमले के लिए 'जिराब' से इनपुट लिया गया था. 'जिराब' BLA की इंटेलिजेंस विंग है.

यह भी पढ़ेंः कंगाल होने की कगार पर पाकिस्तान! FDI में 33% की बड़ी गिरावट, कई मल्टीनेशनल कंपनियों ने भी मोड़ा मुंह

धमाके में आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए

जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन यात्रियों को सिटी रेलवे स्टेशन ले जा रही थी, जहां से उन्हें ईद की छुट्टियों के लिए अपने कब्सों को जाने वाली दूसरी ट्रेनें पकड़नी थीं.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले की निंदा की है. उन्होंने इसे 'कायरतापूर्ण हमला' बताया है. उन्होंने कहा कि ऐसी कायरतापूर्ण हरकतें पाकिस्तान के लोगों के हौसले को कमजोर नहीं कर सकतीं. 

बताया जा रहा है कि मिलिट्री ट्रेन पर जो धमाका हुआ, वह इतना जोरदार था कि उससे आसपास की इमारतों और कारों के शीशे भी टूट गए.

Latest and Breaking News on NDTV

इससे पहले नवंबर 2024 में क्वेटा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक आत्मघाती हमलावर के हमले में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान डिफेंस मिनिस्ट्री के बड़े अफसर को उठा ले गई बलूच आर्मी, एयरपोर्ट कमांडिंग ऑफिसर को भी किया अगवा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com