विज्ञापन

दिल्ली में जैश से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग के बाद पकड़ा गया, पाकिस्तान से है कनेक्शन

गिरफ्तार संदिग्ध को सोशल मीडिया के जरिए रिक्रूट किया गया था. एजेंसी अब यह जांच कर रही है कि क्या गिरफ्तार संदिग्ध का गुजरात में गिरफ्तार जैश आतंकी से कोई कनेक्शन तो नहीं है.

दिल्ली में जैश से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग के बाद पकड़ा गया, पाकिस्तान से है कनेक्शन
दिल्ली पुलिस ने जैश के संदिग्ध को किया गिरफ्तार.
फाइल फोटो
  • दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जैश से जुड़े एक संदिग्ध को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के बाद गिरफ्तार किया
  • संदिग्ध की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी और उससे पूछताछ भी की गई थी
  • पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI सोशल मीडिया के जरिए युवाओं का ब्रेन वॉश कर रही है
दिल्ली:

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन जैश से जुड़े एक संदिग्ध को धर दबोचा है. पुलिस उसे लगातार सोशल मीडिया पर मॉनिटर कर रही थी. उसकी हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी. उस संदिग्ध से पहले पूछताछ की गई उसके बाद कुछ दिन पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया.सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI सोशल मीडिया के जरिए नौजवानों का ब्रेन वाश करने में लगी है. गिरफ्तार आरोपी को भी सोशल मीडिया के जरिए रिक्रूट किया गया था. एजेंसी अब यह जांच कर रही है कि क्या गिरफ्तार संदिग्ध का गुजरात में गिरफ्तार जैश आतंकी से कोई कनेक्शन तो नहीं है.

गुजरात से संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली से संदिग्ध अरेस्ट

बता दें कि गुजरात एटीएस ने 27 नवंबर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया था. आरोपी के पास से एक एके-47 राइफल और 23 कारतूस बरामद हुए थे. एक गुप्त सूचना के आधार पर  गुजरात एटीएस ने वडोदरा जिले के जरोद थाना क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाकर बस स्टेशन के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध वाहन को रोका था. वाहन की तलाशी लेने पर सुरक्षा एजेंसियों को गाड़ी से हथियार बरामद हुए, जिनमें एक एके-47 राइफल और 23 कारतूस शामिल थे. इस दौरान एटीएस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था. शुरुआती जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी कुख्यात आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ है. 

सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग के बाद गिरफ्तार

अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. वह जैश से जुड़ा हुआ है. उसके गुजरात से पकड़े गए जैश के संदिग्ध आतंकी से कनेक्शन की जांच की जा रही है. दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध को सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग के बाद गिरफ्तार किया है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-गुजरात ATS ने वडोदरा से पकड़ा संदिग्ध आतंकी, जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन, AK-47 के साथ दबोचा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Suspect Arrested, Pakistan ISI, Jaish E Mohammad, Terrorist Arrest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com