- बृज नगर पंचायत समिति में बती कुमारी ने प्रधानी के लिए तीन अलग-अलग नामांकन दाखिल किए थे.
- उन्होंने कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय के रूप में नामांकन भरकर चुनावी रणनीति अपनाई थी.
- बती कुमारी ने वार्ड संख्या चौदह से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीत हासिल की है.
Deeg Panchayat Samiti Pradhan Election Results: राजस्थान के पंचायत समिति प्रधान के चुनाव भी रोचक दिख रहे हैं. डीग जिले की बृज नगर पंचायत समिति में प्रधानी का चुनाव इस बार किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लग रहा, यहां एक ही महिला प्रत्याशी ने ऐसा कारनामा कर दिया, जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है. वती कुमारी पत्नी रिंकू ने प्रधानी पद के लिए एक नहीं, बल्कि तीन-तीन नामांकन दाखिल कर दिए हैं. हैरानी की बात यह है कि ये तीनों नामांकन तीन अलग-अलग हैसियत से भरे गए हैं, दो अलग-अलग पार्टियों से और एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा था, खास बात यह है कि बती कुमारी चुनाव भी जीत गई.
साड़ी और सलवार सूट में पहुंची बती कुमारी
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा बती कुमारी के लुक को लेकर हो रही है. खास बात यह रही कि पहली बार वती कुमारी साड़ी पहनकर नामांकन दाखिल करने पहुंचीं, जबकि दूसरी बार सलवार-सूट में नजर आईं. वह वार्ड संख्या 14 से चुनाव जीती थी, उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीता था. उनके ससुर अर्जुन प्रधान पहले ब्रजनगर पंचायत समिति के प्रधान रह चुके हैं, ऐसे में चुनाव के सभी समीकरण उन्होंने ही साधे थे. बताया जा रहा है कि भाजपा ने भी बती कुमारी को समर्थन दिया है. जिसके बाद उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दे दिया.

बती कुमारी ने तीन दलों से भरे नामांकन
बती कुमारी ने निर्दलीय बीजेपी और कांग्रेस तीनों से नामांकन जमा किया था. दरअसल, पंचायत चुनावों में अक्सर प्रत्याशी सेफ्टी के तौर पर एक से ज्यादा नामांकन भरते हैं, अगर किसी एक पार्टी का सिंबल या फॉर्म तकनीकी कारण से खारिज हो जाए तो दूसरा फॉर्म काम आ जाए. बती कुमारी के मामले में भी यही रणनीति मानी जा रही है, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वे किसी एक पार्टी के टिकट को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थीं, इसलिए उन्होंने दो पार्टियों के साथ-साथ निर्दलीय विकल्प भी खुला रख लिया था. जहां वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीती हैं.
बृज नगर पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव में अब स्थिति क्लीयर हो गई है. बती कुमारी चुनाव भी जीत गई हैं. लेकिन उनके पर्चा भरने के तरीके की चर्चा हर जगह हो रही है. बती कुमारी ने पूर्व विधायक वाजिब अली की मौजूदगी में पहले कांग्रेस से पर्चा भरा. फिर जवाहर सिंह बेढ़म के साथ पहुंचकर बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा और आखिर में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा.
ये भी पढे़ंः Rajasthan Panchayat Samiti Pradhan Chunav Live: जोधपुर में साथ आए BJP-RLP, जयपुर, अलवर में कांग्रेस का जलवा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं