विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2021

तंदूरी रोटी पर थूकते थे दोनों, वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने दबोचा

यह मामला सुर्खियों में तब सामने आया, जब रोटी पर थूकते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगा. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

तंदूरी रोटी पर थूकते थे दोनों, वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने दबोचा
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • रोटी पर थूकते थे आरोपी
  • दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
नई दिल्ली:

पश्चिमी दिल्ली (Delhi Video) के ख्याला इलाके से एक अजीब ही खबर सामने आ रही है. यहां तंदूर में रोटी बनाते वक्त रोटी पर थूकने का मामला सामने आया है. यह मामला सुर्खियों में तब सामने आया, जब रोटी पर थूकते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगा. वीडियो में दो लोगों को तंदूरी रोटी बनाते वक्त उसमें थूकते हुए देखा जा रहा था, जिसके बाद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) तक पहुंची. पुलिस ने तफ्तीश के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

दिल्ली पुलिस ने जब वायरल हो रहे इस वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि ये वीडियो पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके का है. इस इलाके में चांद होटल नाम से एक होटल है, जहां दो शख्स तंदूर में रोटी बनाते हुए थूक रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.

तंदूर में रोटी लगाने से पहले उन पर थूकता आया नजर यह व्यक्ति, वीडियो हुआ वायरल

पुलिस के मुताबिक, मामला सामने आते ही तंदूर में थूकने वाले दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों में 40 साल का मोहम्मद इब्राहिम और 22 साल का साबी अनवर है. ख्याला पुलिस ने इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 269, 270, 272, 273 के तहत केस दर्ज किया है.

कड़कड़ाती ठंड में तंदूर के पास बैठे कुत्ता और बिल्ली, 5 लाख से ज्यादा बार देखा गया मजेदार Video

पुलिस ने बताया, 'हमें जानकारी मिली थी जिसके बाद हमने वीडियो की लोकेशन को ढूंढा, जिसमें रोटी के डो में एक शख्स थूक रहा है. लोकेशन मिलने के बाद हमने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनका नाम मोहम्मद इब्राहिम और साबी है. उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. होटल के पास लाइसेंस नहीं था, जिसका हमने डीपी एक्ट तहत चालान भी किया है.'

VIDEO: दिल्ली में पार्किंग को लेकर झगड़ा, बेटे ने बुजुर्ग मां को मारा थप्पड़ तो हुई मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Tandoori Roti Spit Video, Delhi Roti Video, Viral Video, Delhi Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com