विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2026

44 रु की दवा देख चौंक गया ऑस्ट्रेलियाई शख्स, भारत में दवाइयों की कीमत देख हुआ हैरान, बोला - अमेरिका में तो...

एक ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने भारत में दवाइयों की कीमत देखकर हैरानी जताई. उन्होंने वीडियो में बताया कि यहां अमोक्सिसिलिन और मेटफॉर्मिन जैसी दवाइयां अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले बेहद सस्ती हैं.

Also Read in
44 रु की दवा देख चौंक गया ऑस्ट्रेलियाई शख्स, भारत में दवाइयों की कीमत देख हुआ हैरान, बोला - अमेरिका में तो...
भारत में दवाइयों की कीमत देख विदेशी हुआ हैरान

भारत में दवाइयों की कीमतें कई देशों के मुकाबले काफी कम हैं. हाल ही में एक ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने जब भारत में दवाओं की कीमतों की तुलना अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से की, तो वह खुद हैरान रह गया. इस अनुभव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो ऑस्ट्रेलियाई कंटेंट क्रिएटर कार्ल एंड्रयू हार्टे ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने वीडियो का शीर्षक रखा- भारत बनाम विदेश में दवाओं की कीमतें.

भारत में सस्ती दवाइयों की तारीफ

वीडियो में हार्टे एक स्थानीय मेडिकल स्टोर के अंदर जाते हैं और कुछ आम दवाइयों की कीमत बताते हैं. उन्होंने कहा कि भारत में रहना कई मायनों में फायदेमंद है और उनमें से एक है यहां मिलने वाली सस्ती और अच्छी दवाइयां. उन्होंने कहा कि अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के मुकाबले भारत में दवाइयां काफी सस्ती मिलती हैं.

देखें Video:

दवाइयों की कीमत देखकर हुए हैरान

वीडियो में हार्टे ने कुछ दवाइयों की कीमत बताई. उनके मुताबिक Amoxicillin की एक स्ट्रिप भारत में करीब 123 रुपये में मिल जाती है, जबकि Metformin (ब्रांड नाम Glucophage) की कीमत करीब 44 रुपये है. उन्होंने कहा कि जब वह इन कीमतों की तुलना अमेरिका जैसी जगहों से करते हैं तो उन्हें खुद भी हैरानी होती है.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी. कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि उन्हें प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत चलने वाले जन औषधि केंद्र भी देखने चाहिए. इन सरकारी मेडिकल स्टोर्स पर जेनेरिक दवाइयां ब्रांडेड दवाओं के मुकाबले 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती मिलती हैं.एक यूजर ने कमेंट किया कि अगर वह जन औषधि केंद्र जाएंगे तो वही दवा आधी या उससे भी कम कीमत पर मिल सकती है. वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि भारत में मिलने वाली जेनेरिक दवाइयां असली होती हैं और पूरी तरह असरदार भी होती हैं. इस वीडियो के जरिए एक बार फिर भारत में सस्ती दवाइयों और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: दादी ने पूछा- जहाज हवा में कैसे उड़ता है? कुछ ही घंटे बाद पोते ने फ्लाइट में बैठा दिया और फिर...

संपत्ति हथियाने के लिए मामा ने मां से की शादी! 27 साल की बेटी ने खोला ऐसा राज, पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

सोचा था दिल्ली बहुत महंगी होगी… लेकिन यहां आकर हर महीने 70 हजार बचा रहा है यह शख्स, बताया बचत का तरीका!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Medicine Prices Vs US, Jan Aushadhi Kendras Medicines, Viral India Healthcare Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com