विज्ञापन

भारी बारिश के बाद दिल्ली से गुरुग्राम तक 'महाजाम', जलमग्न हुई सड़कें, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

गुरुग्राम और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं, इसके सतह ही कई जगहों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. 

भारी बारिश के बाद दिल्ली से गुरुग्राम तक 'महाजाम', जलमग्न हुई सड़कें, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन
दिल्ली और गुरुग्राम में बारिश के बाद वाहनों की लंबी कतारें लग गई है.

गुरुग्राम में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया. शहर में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है, जिसके बाद से गाड़ियांरेंग-रेंगकर चल रही है.  शहर के कई प्रमुख इलाकों में भारी जलभराव हो गया. कई सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी जमा होने से लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ रहा है. मानसून की तैयारियों और बेहतर ड्रेनेज सिस्टम के दावों के बीच हुई बारिश ने प्रशासन की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए.

सड़कों पर उतरे अधिकारी, नहीं मिली राहत

हालात संभालने के लिए प्रशासनिक अधिकारी खुद मैदान में उतरे. जल निकासी की कोशिशें भी की गईं, लेकिन लगातार बारिश के कारण सड़कों पर जमा पानी कम नहीं हो सका. कई इलाकों में वाहन रेंगते नजर आए. लोगों को दफ्तर पहुंचने और घर लौटने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

दिल्ली में भी बारिश से हालात खराब

दिल्ली में भी तेज बारिश के बाद कई इलाके पानी में डूब गए. कनॉट प्लेस, आरके पुरम, आईटीओ, एम्स, संगम विहार, महिपालपुर और काली बाड़ी मार्ग समेत कई हिस्सों में जलभराव देखने को मिला.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके साथ ही साउथ दिल्ली में भी जाम लग गया गया है. धौलाकुआं में गाड़ियां रेंग-रेंगकर चल रही है. कुछ स्थानों पर 3 से 4 फीट तक पानी भर गया. इसके कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा.

NH-48 और नोएडा मार्गों पर लंबा जाम

दिल्ली और गुरुग्राम को जोड़ने वाले एनएच-48 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. सड़क पर पानी भरने से गाड़ियों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई. दिल्ली से नोएडा वाले मार्गों पर भी यही स्थिति रही. कार्यालय समय के दौरान हजारों लोग ट्रैफिक जाम में फंस गए.

बुनियादी ढांचे पर उठे सवाल

हर साल करोड़ों रुपये नालों की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम सुधारने पर खर्च किए जाते हैं. इसके बावजूद कुछ घंटों की बारिश में गुरुग्राम और दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों का पानी में डूब जाना लोगों को परेशान कर गया. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था बेहतर की जाती तो स्थिति इतनी खराब नहीं होती.

राहत भी मिली, परेशानी भी बढ़ी

बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत जरूर मिली, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक जाम ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. मौसम विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट जारी किया था और आने वाले समय में भी रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है.

गूगल मैप पर  दिख रहा जाम

गूगल मैप पर दिख रहा जाम

ऐसे में प्रशासन के सामने जल निकासी और यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाए रखना बड़ी चुनौती बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में भी बारिश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram Rain, Delhi-NCR Rain, Delhi Traffic Jam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com