दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव आया है. जिससे कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने से सड़कों पर पानी भर गया और यातायात प्रभावित हुआ. वहीं लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है. विभाग की ओर से दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है.
IMDB ने जारी किया रेड अलर्ट
बारिश के कारण कई संवेदनशील इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. गुरुग्राम में राजीव चौक, हीरो होंडा चौक और एनएच-48 के आसपास भी वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई.
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) September 4, 2026
तापमान में आई गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि आने वाले 24 घंटे तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. वहीं मानसून की सक्रियता बढ़ने के कारण अगले एक-दो दिन तक रुक-रुक कर तेज बारिश हो सकती है.
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) September 4, 2026
40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा
इसके साथ ही अगले 3 घंटों के दौरान दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश (50-100 मिमी) होने की संभावना है. इसके साथ ही आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है, जिनकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of the National Capital; visuals from Lajpat Nagar Area pic.twitter.com/s5sBUXylTI
— ANI (@ANI) September 4, 2026
यह भी पढ़ें-
दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में भी बारिश
भारत पर आने वाला है प्रचंड अल नीनो का साया! विश्व मौसम संस्थान ने दी बड़ी चेतावनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं