- नोएडा से दिल्ली के बीच आने जाने का सफर जल्द ही आसान होने वाला है.
- मयूर विहार फेज-1 के क्राउन प्लाजा की तरफ नया अंडरपास बनाने की योजना है.
- दिल्ली सरकार इस प्रस्ताव पर योजना बना रही है, ताकि ट्रैफिक के दबाव को कम किया जा सके.
नोएडा से दिल्ली आने जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. क्योंकि मयूर विहार फेज-1 के क्राउन प्लाजा की तरफ लगने वाले ट्रैफिक जाम से अब जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है. क्योंकि दिल्ली सरकार और लोक निर्माण विभाग की तरफ से यहां 500 मीटर के लंबे अंडरपास के प्रस्ताव पर लगभग सहमति बन चुकी है. ऐसे में हर दिन सफर करने वाले लाखों लोगों को इसका फायदा होगा. दिल्ली से हर दिन नोएडा, गाजियाबाद की तरफ यात्रा करने लाखों लोगों के समय में भारी बचत होगी. इस परियोजना से दिल्ली-NCR की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव आ सकता है.
दिल्ली-नोएडा के इन इलाकों को फायदा
- मयूर विहार फेज-1
- मयूर प्लेस
- चिल्लागांव
- त्रिलोकपुरी
- खिचड़ीपुर
- कल्याणपुरी
- नोएडा (सेक्टर-14, सेक्टर-15 और सेक्टर-16 को फायदा होगा.
कैसे आसान होगा दिल्ली-नोएडा का सफर
दरअसल, दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 का क्राउन प्लाजा जंक्शन फिलहाल ऐसा पॉइंट हैं, जहां लोकल ट्रैफिक भी रहता है, जबकि यही मार्ग नोएडा से दिल्ली जाने के लिए भी ज्यादा इस्तेमाल होता है, जो एक लॉन्ग-रूट ट्रैफिक रूट है, ऐसे में यहां भारी ट्रैफिक जाम होता है. खास तौर पर सुबह और शाम को पीक आवर्स में यहां वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लगी होती हैं, जिससे कई बार घंटों तक यहां गाड़ियां रैंगती हैं. ऐसे में दिल्ली सरकार की योजना के तहत यहां 500 मीटर लंबे अंडरपास के बनने से सीधे जाने वाले वाहनों को एक अलग रास्ता मिल जाएगा, आने जाने वाले वाहनों को अलग-अलग रास्ते होने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा. स्थानीय वाहनों और यू-टर्न लेने वाले ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए सड़क की सतह पर एक बड़ा गोलचक्कर विकसित किया जाएगा. जिससे एक ही चौराहे पर ट्रैफिक कई हिस्सों में बंट जाएगा, जिससे लालबत्ती पर लगने वाला जाम हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा.
दिल्ली-नोएडा लिंक रोड और यहां नहीं होगा ट्रैफिक
- DND फ्लाईवे और नोएडा की तरफ जो वाहन दिल्लीके चिल्ला बॉर्डर या त्रिलोकपुरी की तरफ जाते हैं, उन्हें क्राउन प्लाजा की रेड लाइट पर रुकने की जरुरत नहीं होगी.
- दिल्ली के अक्षरा धाम मंदिर के पास नोएडा बॉर्डर को जोड़ने वाले कॉरिडोर पर भी वाहनों का आसानी होगी.
- फिलहाल यहां हर आने जाने वाली गाड़ी को 15 से 20 मिनट लग जाता है, लेकिन इस अंडरपास के बनने से यहां समय 5 मिनट में सफर होगा.
दिल्ली ट्रैफिक को बड़ा फायदा होगा
मयूर विहार फेज-1 में बनने वाले इस अंडरपास से दिल्ली ट्रैफिक को बड़ा फायदा होगा. क्योंकि यह पूर्वी दिल्ली के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड का हिस्सा है, इसी क्षेत्र में बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर जो मयूर विहार फेज-1 को सीधे सराय काले खां और एम्स से भी जोड़ता है. इसके भी शुरू होने की उम्मीद है. जब यह दोनों परियोजनाएं आपस में जुड़ जाएगी तो पूर्वी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली और नोएडा का सफर आसान हो जाएगा.
ये भी पढे़ंः दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन: 23 KM में 15 स्टेशन, एयरोसिटी से तुगलकाबाद, संगम विहार, फरीदाबाद तक कनेक्टिविटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं