- दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भी दिनभर मौसम बदला रहेगा. यहां तेज बारिश की संभावना है.
- दिल्ली के कई इलाकों में रविवार सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी रहा. शाम को भी बारिश हो सकती है.
- नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में भी रविवार को दिनभर बारिश की संभावना है.
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ है. यहां काले बादल छाए हुए हैं. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली के कई इलाकों में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर शुरू हो गया है, जबकि नोएडा में भी मौसम पूरी तरह से बदला हुआ है. यहां अगले कुछ घंटों तक भारी बारिश होने की संभावना बन रही है. मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को दिनभर बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में बीते 2 दिनों से अच्छी बारिश का दौर लगातार जारी है. जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिल्लीवालों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है.
दिल्ली में झमाझम बारिश
दिल्ली में रविवार को सुबह से फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है. धौला कुआं, मंडी हाउस इलाके में तेज बारिश का दौर सुबह से ही जारी है. बारिश होने के बाद दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखी गई है. दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. तेज हवाओं की वजह से मौसम में काफी नमी बनी हुई है. जिससे दिल्ली में रविवार को भी तेज बारिश का दौर जारी है.
नोएडा में भी भारी बारिश
दिल्ली से सटे नोएडा में भी तेज बारिश का दौर जारी है, यहां सुबह 11 बजे से मौसम पूरी तरह से बदल गया और काले बादल छा गए. जिसके बाद यहां सुबह से ही अच्छी बारिश हो रही है. नोएडा में भी बारिश के बाद कई सेक्टरों में जलभराव की स्थिति हो गई है. नोएडा में भी मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 घंटे तक भारी बारिश होने की संभावना बन रही है.
दिल्ली-एनसीआर में दिनभर बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि दोपहर से शाम के बीच बारिश का एक और तेज दौर रहेगा. हालांकि शाम के बाद मौसम में सुधार होने की उम्मीद है और रात तक बारिश की संभावना घटकर सिर्फ 10 प्रतिशत तक रह जाएगी. दिल्ली में हो रही अच्छी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है.
ये भी पढे़ंः यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में मानसून का असर: दिल्ली-NCR में बिछी धुंध और ठंडक, कश्मीर में बर्फबारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं