विज्ञापन

दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में 37 साल के युवक ने की आत्महत्या, चौथी मंजिल से लगाई छलांग 

नई दिल्ली में ली मेरिडियन होटल की चौथी मंजिल के पूल साइड क्षेत्र से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली.

दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में 37 साल के युवक ने की आत्महत्या, चौथी मंजिल से लगाई छलांग 
नई दिल्ली में ली मेरिडियन होटल से युवक ने सुसाइड कर लिया.

नई दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में मंगलवार को एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई. मृतक की पहचान 37 वर्षीय दिविज मारिया के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

पुलिस के अनुसार 25 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे संसद मार्ग थाने को सूचना मिली कि ली मेरिडियन होटल की चौथी मंजिल स्थित पूल साइड क्षेत्र से एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी है. गंभीर हालत में उसे तत्काल राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

छह महीने पहले छोड़ी थी नौकरी

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दिविज मारिया गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे, लेकिन उन्होंने करीब छह महीने पहले नौकरी छोड़ दी थी. पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि वह पिछले कुछ महीनों से अवसाद (डिप्रेशन) का इलाज करा रहे थे.

पुलिस के मुताबिक दिविज मारिया विवाहित थे. घटना के बाद उनके परिवार को सूचना दे दी गई है. क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं.

पोस्टमार्टम के बाद सामने आएंगी जानकारियां

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है. मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत इनक्वेस्ट की कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें- 

पंजाब में अकेले दम पर जीत का प्लान, BJP का फोकस उसी मुद्दे पर जिसे AAP-कांग्रेस भी बना चुकी हैं हथियार

शिलांग में तोड़ी गई नेताजी और विवेकानंद की प्रतिमाएं फिर होंगी स्थापित, मेघालय सरकार का फैसला

कृति सेनन के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, राखी एड विवाद पर बोले- महिलाएं क्या पहनें ये उनकी पसंद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Delhi Police, Delhi Suicide Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com