- पंजाब में बीजेपी ने स्पष्ट किया है कि वह सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी
- लुधियाना में हुई बीजेपी की बैठक में पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति और रोडमैप तैयार किया गया
- सितंबर में बीजेपी की ओर से ड्रग्स के खिलाफ यात्राएं आयोजित की जाएंगी
पंजाब में बीजेपी अकेले सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी ने गठबंधन की अटकलों से इनकार कर दिया है. बीजेपी के महासचिव बी.एल. संतोष ने साफ कर दिया है कि बीजेपी सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और अपनी ताकत के दम पर जीत हासिल करेगी.
इस बीच पंजाब बीजेपी ने लुधियाना में बड़ी मीटिंग की. इस मीटिंग में पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव का रोडमैप तैयार किया. इस मीटिंग में यह बात सामने आई कि पंजाब में BJP के बहुत से नेता गठबंधन के खिलाफ हैं. मीटिंग के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव से पहले एक रोडमैप दिया गया.
ये दो बड़े आयोजन करेगी बीजेपी
बीजेपी ने तय किया है कि पार्टी सितंबर में सभी 117 सीटों पर ड्रग्स के खिलाफ यात्राएं आयोजित करेगी. दिल्ली से BJP के सीनियर नेता इन यात्राओं को लीड कर सकते हैं और उनमें शामिल हो सकते हैं.
इसके अलावा 30 सितंबर तक बूथ लेवल कमेटियां बनानी हैं. संगठन को मजबूत करना है और इसके बारे में रिपोर्ट जमा करनी है.
वहीं बैठक में निर्देश दिया गया है कि PM मोदी के कार्यकाल के 25 साल पूरे होने पर, आउटरीच प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे और जनकल्याण योजनाओं का प्रचार किया जाएगा. इसके साथ ही पंजाब में नेताओं से मन की बात देखने के लिए लोगों को इकट्ठा करने के लिए कहा गया है. पिछले कुछ सालों में ऐसा कोई ऑर्गनाइज़्ड प्रोग्राम नहीं हुआ है.
खास बात यह है कि बीजेपी भी ड्रग्स के दुरुपयोग को अपने कैंपेन का सबसे अहम मुद्दा बनाकर मौका भुनाने की कोशिश कर रही है. पिछले दो चुनावों में पंजाब में जिन पार्टियों की सरकारें बनी उन्होंने नशा का मुद्दा ही प्रमुखता से उठाया था. पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने नशा के खिलाफ अभियान चलाया.
यह भी पढ़ें: पंजाब में स्कूल टीचरों की सैलरी में 120% का इजाफा, चुनाव से पहले भगवंत मान का बड़ा फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं