School Holiday 2026 : इस साल ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) 26 अगस्त दिन बुधवार को मनाया जाएगा. इस मौके पर देश के कई राज्यों ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. हालांकि, पूरे भारत में स्कूलों और कॉलेजों के लिए एक जैसा नियम लागू नहीं होगा. अभिभावकों को सामान्य सरकारी छुट्टी सूची देखकर छुट्टी मान लेना सही नहीं होगा. अपने स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय की ऑफिशियल अकादमिक कैलेंडर, वेबसाइट या छुट्टी संबंधी नोटिस जरूर देखनी चाहिए. साथ ही राज्य सरकार की ओर से जारी किसी अंतिम समय की नोटिस पर भी नजर रखनी चाहिए.
सरकारी कैलेंडर में कहां-कहां है छुट्टी
केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा जारी छुट्टी के कैलेंडर के अनुसार आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और मणिपुर में 26 अगस्त को मिलाद-उन-नबी की छुट्टी है. इन राज्यों में ज्यादातर स्कूलों और इंस्टीट्यूट्स के बंद रहने की संभावना है.
हालांकि, सभी राज्यों में इस त्योहार को समान श्रेणी की छुट्टी नहीं माना गया है. उदाहरण के लिए हरियाणा में मिलाद-उन-नबी को साल 2026 की प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holiday) लिस्ट में रखा गया है. ऐसे में वहां छुट्टी संस्थान या विभाग के नियमों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.
क्या पूरे देश में स्कूल बंद रहेंगे?
अब सवाल उठता है कि क्या पूरे देश के स्कूल 26 अगस्त को बंद रहेंगे, तो इसका जवाब ‘नहीं' है. भारत में स्कूलों की छुट्टियां राज्य शिक्षा विभाग, स्कूल प्रबंधन, शिक्षा बोर्ड या जिला प्रशासन द्वारा तय की जाती हैं. इसलिए किसी राज्य में सार्वजनिक अवकाश होने का मतलब यह नहीं कि पूरे देश के सभी स्कूल बंद रहेंगे.
रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के कई स्कूलों में अवकाश रहने की संभावना है. वहीं गुरुग्राम के कुछ स्कूलों ने भी 26 अगस्त के लिए छुट्टी की घोषणा की है.
यह भी पढ़ें- NEET UG काउंसलिंग राउंड-1 अलॉटमेंट का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे सिक्योर करें अपनी सीट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं