विज्ञापन

दिल्ली के प्राइवेट स्कूल में 3 साल की बच्ची से यौन शोषण, चॉकलेट देकर गंदे काम करता था आरोपी, ऐसे खुला राज

CCTV फुटेज में आरोपी को जेब में चॉकलेट लेकर घूमते हुए देखा गया. आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को बाथरूम जाते समय पीछा किया, चॉकलेट दी और सीढ़ियों के नीचे उसके साथ यौन शोषण किया.

दिल्ली के प्राइवेट स्कूल में 3 साल की बच्ची से यौन शोषण, चॉकलेट देकर गंदे काम करता था आरोपी, ऐसे खुला राज
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली:

दिल्ली के एक प्राइवेट स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची नर्सरी में पढ़ती है. उसे नादानी का फायदा उठाकर आरोपी ड्राइवर चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ गंदी हरकते किया करता था. मामला दिल्ली के बवाना इलाके से सामने आया. यौन शोषण के आरोप में बस ड्राइवर गिरफ्तार कर लिया गया है.

चॉकलेट का लालच देकर करता था यौन शोषण

आरोप है कि स्कूल बस के ड्राइवर विकास ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ कई बार यौन शोषण किया. बच्ची के परिवार वालों को घटना का पता तब चला जब 19 अगस्त की रात बच्ची के निजी अंगों पर चोट के निशान दिखाई दिए. पीड़िता की मां ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने स्कूल में मौजूद एक “बैड अंकल” के बारे में बताया, जो उसे चॉकलेट देता था.

सीसीटीवी फुटेज में बच्ची ने आरोपी की पहचान की

बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता पा रही थी, जिसके बाद परिजनों ने स्कूल प्रशासन को मामले की जानकारी दी. 24 अगस्त को स्कूल में बच्ची को फोटो और CCTV फुटेज दिखाई गई, जिसे देखकर बच्ची ने आरोपी ड्राइवर विकास की पहचान की. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और POCSO एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज की गई.

जेब में चॉकलेट लिए घूमता था आरोपी

पुलिस ने आरोपी विकास को स्कूल परिसर से गिरफ्तार का लिया. जांच में सामने आया कि आरोपी करीब 8 महीने से स्कूल बस चला रहा था. CCTV फुटेज में आरोपी को जेब में चॉकलेट लेकर घूमते हुए देखा गया. आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को बाथरूम जाते समय पीछा किया, चॉकलेट दी और सीढ़ियों के नीचे उसके साथ यौन शोषण किया.

कई और बच्चों के साथ भी की गंदी हरकतें

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बच्ची का कथित तौर पर चार बार यौन शोषण किया. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसमें छोटे बच्चों को चॉकलेट खिलाते हुए कई वीडियो मिले हैं. वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चों की पहचान और काउंसलिंग कराई जा रही है. स्कूल परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है.

यह भी पढ़ें - ग्रेटर नोएडा से कश्मीरी गेट तक 47 किलोमीटर तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime, Delhi Crime News, Bawana, Minor Girl Abuse Case, Minor Girl Abused In School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com