कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर नई राजनीतिक बहस शुरू हो गई है. राहुल गांधी ने हाल ही में भगवान शिव और माता पार्वती की एक तस्वीर साझा करते हुए रिश्तों और प्रेम को लेकर संदेश दिया था. अब इस पोस्ट पर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है और इतिहास से जुड़े सवाल पूछते हुए राहुल गांधी को घेरने की कोशिश की है.
बीजेपी ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चूंकि राहुल गांधी ने कर्नाटक के हलेबीडु मंदिर परिसर की तस्वीर साझा की है, इसलिए उन्हें कुछ सवालों के जवाब देने चाहिए. पार्टी ने पूछा कि क्या राहुल गांधी जानते हैं कि होयसला साम्राज्य की राजधानी द्वारसमुद्र को बाद में हलेबीडु यानी 'पुरानी राजधानी' क्यों कहा जाने लगा.
बीजेपी ने कहा कि 1311 में अलाउद्दीन खिलजी के सेनापति मलिक काफूर और 1326-27 में मोहम्मद बिन तुगलक की सेना ने इस क्षेत्र को लूटा और तबाह किया था. पार्टी ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या वे इन हमलों का नाम लेने और उनकी निंदा करने का साहस दिखाएंगे.
Mr Gandhi, since you've posted Halebidu, a few questions: 1. Do you know why the Hoysala capital Dwarasamudra came to be called Halebidu, "the old capital"? 2. Can you bring yourself to name who ransacked it? We can: Alauddin Khalji's general Malik Kafur in 1311, and Muhammad bin Tughlaq's army in 1326–27. Can you shame them? 3. Across Halebidu, Idols of gods still stand with broken faces and hands. Who broke them? 𝐒𝐚𝐭𝐲𝐚𝐦 𝐜𝐨𝐦𝐞𝐬 𝐟𝐢𝐫𝐬𝐭 𝐢𝐧 𝐒𝐚𝐭𝐲𝐚𝐦 𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐮𝐧𝐝𝐚𝐫𝐚𝐦, 𝐑𝐚𝐆𝐚. 𝐃𝐢𝐝 𝐲𝐨𝐮 𝐤𝐧𝐨𝐰?
— BJP (@BJP4India) November 17, 2026
'क्या राहुल गांधी आलोचना करेंगे'
बीजेपी ने आगे कहा कि हलेबीडु मंदिर परिसर में आज भी कई देवी-देवताओं की मूर्तियां टूटी हुई हालत में मौजूद हैं. पार्टी ने सवाल उठाया कि इन मूर्तियों को किसने तोड़ा और क्या राहुल गांधी इसके लिए जिम्मेदार लोगों की आलोचना कर सकते हैं.
बीजेपी ने लिखा, "सत्यम शिवम सुंदरम में सबसे पहले सत्यम आता है, राहुल गांधी. क्या आपको यह पता था?"
क्या है ये मामला?
दरअसल, राहुल गांधी ने यह तस्वीर ऐसे समय साझा की थी जब उनके एक हालिया बयान को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ी हुई थी. शिव-पार्वती की तस्वीर के जरिए उन्होंने प्रेम, सम्मान और बराबरी के रिश्ते का संदेश देने की कोशिश की थी.
राहुल गांधी ने सोनिया गांधी की किताब 'Belonging' के विमोचन के दौरान कहा था कि उनकी माता अक्सर खाने पर राजीव गांधी की गोद में बैठ जाया करती थीं. इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने इसे लेकर कहा कि माता-पिता के प्रेमपूर्ण पलों का जिक्र नहीं करना चाहिए.
फिर राहुल गांधी ने एक्स पर शिव-पार्वती की फोटो शेयर कर संदेश दिया था कि माता पार्वती भी भगवान शिव की गोद में बैठीं हैं. ये फोटो हलेबीडु मंदिर की थी.
यह भी पढ़ें: सोनिया-राजीव की केमिस्ट्री पर हुई ट्रोलिंग तो राहुल ने शिव-पार्वती की फोटो से दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं