विज्ञापन

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले का धनबाद कनेक्शन, देर रात जांच करने पहुंची बंगाल SIT, क्या मिला?

बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है, हालांकि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. इस बीच इस मामले का धनबाद कनेक्शन भी सामने आया. जिसके बाद बंगाल एसआईटी की जांच करने झारखंड पहुंची.

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले का धनबाद कनेक्शन, देर रात जांच करने पहुंची बंगाल SIT, क्या मिला?
शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले का धनबाद कनेक्शन सामने आया है.
  • बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या में धनबाद से जुड़ा कनेक्शन सामने आया है.
  • हत्यारों ने अपराध में इस्तेमाल की बाइक पर धनबाद के कर्मचारी विभाष भट्टाचार्य की बाइक का फर्जी नंबर चिपकाया था.
  • विभाष भट्टाचार्य की घटना के समय सीसीटीवी फुटेज से क्लीन चिट मिली, जिससे वह घटना में दोषी नहीं पाए गए.
धनबाद:

Chandranath Rath Murder Case: बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ देव की हत्या मामले का धनबाद से कनेक्शन निकला है. चुनावी नतीजों के तुरंत बाद हुई इस हाई प्रोफाइल हत्या मामले की जांच के लिए गठित बंगाल पुलिस की SIT टीम बीती रात जांच के लिए धनबाद पहुंची. यहां थाने में काफी देर तक छानबीन की गई. जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. खुलासा यह है कि हत्यारों ने अपराध में इस्तेमाल की बाइक का नंबर फर्जी लगाया था. यह नंबर धनबाद के एक सेल कर्मचारी विभाष भट्टाचार्य की बाइक का चुराया गया था.

6 मई रात चंद्रनाथ रथ की हुई थी हत्या

मालूम हो कि 6 मई की रात 24 परगना जिले में शुभेंदु अधिकारी के पीएम चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद बंगाल पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था. जांच में अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए गए बाइक के नंबर JH... से इसका झारखंड कनेक्शन निकला. 

अपराधियों का बाइक धनबाद के विभाष के नाम पर रजिस्टर्ड

जांच आगे बढ़ी तो ट्रेस धनबाद के पाथरडीह पहुंचा. फिर पता चला कि अपराधियों ने जिस बाइक का इस्तेमाल किया था वह धनबाद के चास नाला कार्यालय में तैनात बंगाल के विभाष भट्टाचार्य के नाम पर रजिस्टर्ड हैं. विभाष मूल रूप से बर्नपुर (बंगाल) से थे और कुछ साल पहले तबादला हो गया.

सीसीटीवी जांच में विभाष को मिली क्लीन चिट

शुक्रवार रात बंगाल पुलिस धनबाद पहुंची. पाथरडीह थाने में घंटों पूछताछ के बाद टीम ने भट्टाचार्य के घर बाइक सत्यापित की. कर्मचारी ने सफाई दी कि घटना के वक्त वह कार्यालय में थे. सीसीटीवी फुटेज ने इसे साबित कर दिया. जांच में पाया गया कि हत्यारों ने उनकी बाइक का नंबर दूसरी बाइक (अलग मॉडल व रंग) पर चिपका लिया था. 

इस तरह भट्टाचार्य को क्लीन चिट मिल गई. SIT अब हत्याकांड के अन्य पहलुओं पर फोकस कर रही है. राजनीतिक साजिश के संकेतों के बीच यह केस बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है. हत्यारों की तलाश तेज है.

अभी तक 3 लोगों को हिरासत में लिया गया

पुलिस ने कहा कि हत्या के सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है, हालांकि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. जांचकर्ताओं ने पहले संदेह जताया था कि बंगाल के बाहर से लाई गई बाइक पर सवार हमलावरों ने इस हमले को सटीक योजना के साथ अंजाम दिया, और उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में व्यस्त सड़क पर कार में रथ को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी.

एसआईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि हमलावरों को अच्छी तरह पता था कि रथ वाहन के अंदर कहां बैठे हैं. हमला तेज और पेशेवर अंदाज में किया गया.”

यह भी पढ़ें - 'मैंने भवानीपुर में ममता को हराया इसलिए चंद्रनाथ की हत्या की गई...', PA के मर्डर पर बोले सुवेंदु अधिकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandranath Rath, Chandranath Rath Murder Case, Chandranath Rath Murder Bike, Chandranath Rath News, Suvendu Adhikari PA Chandranath Rath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com