UP Barabanki Rape Case: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के एक गांव में नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर गांव का एक युवक दुराचार करता रहा. कुछ दिनों बाद युवती गर्भवती हो गई. घरवालों को पता चला तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी. किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने पुत्री को जन्म दिया. हालांकि नाबालिग की कुछ ही देर बाद मौत हो गई. पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
बाद में उसे शादी करने का झांसा देकर वह उसके साथ संबंध बनाता रहा. इसके चलते किशोरी गर्भवती हो गई. उसे डरा धमका कर युवक ने घर में कुछ न बताने की बात कही, लेकिन शक होने पर घरवालों ने जांच कराई तो उसके गर्भवती होने की बात पता चली. तब किशोरी ने परिजनों को आपबीती बतायी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि आरोपी सुनील के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है. वहीं जिला महिला अस्पताल के सीएमएस प्रदीप कुमार ने बताया कि नवजात के शव की डीएनए सैंपलिंग के साथ पोस्टमार्टम कराया गया है. पीड़िता अस्पताल में भर्ती है. उसकी स्थिति खतरे से बाहर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं