विज्ञापन

'डॉक्टर कमीशन लिखता है' डायलॉग पर बवाल, सनी देओल की फिल्म के विरोध में उतरी IMA

उत्तराखंड इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने टीजर में डॉक्टरों को नकारात्मक रूप में दिखाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए फिल्म की समीक्षा की मांग की है.

'डॉक्टर कमीशन लिखता है' डायलॉग पर बवाल, सनी देओल की फिल्म के विरोध में उतरी IMA
सनी देओल की फिल्म 'सूर्या-अंत से आरंभ तक' का विरोध शुरू हो गया है.

उत्तराखंड में भी सनी देओल की फिल्म 'सूर्या-अंत से आरंभ तक' का विरोध शुरू हो गया है. अभी फिल्म का सिर्फ टीजर रिलीज हुआ है लेकिन उत्तराखंड में डॉक्टरों ने फिल्म का विरोध करना शुरू कर दिया है. उत्तराखंड इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का विरोध शुरू कर दिया है.

19 अक्टूबर को सुपरस्टार सनी देओल के जन्मदिन पर सनी देओल की आने वाली फिल्म 'सूर्या-अंत से आरंभ तक' का टीजर लॉन्च हुआ. टीजर जैसे ही लॉन्च हुआ उसके बाद इसका देशभर में विरोध शुरू हो गया. सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' के टीजर में मेडिकल सिस्टम में पहले षड्यंत्र के खिलाफ एक ऐसे मोर्चे की कहानी है जिसका कहीं ना कहीं आम आदमी से ताल्लुक रहा है. 

फिल्म के टीजर में सनी देओल यह कहते दिखे हैं कि डॉक्टर को भगवान कहा जाता है और अपनी जिंदगी डॉक्टर के भरोसे छोड़ दी जाती है लेकिन डॉक्टर किस तरह मरीजों को लूटते हैं और पैसों के लिए जान की परवाह भी नहीं करते हैं. यहां तक कि सनी देओल इस टीजर में एक डायलॉग कहते हुए नजर आ रहे हैं कि "डॉक्टर प्रिसक्रिप्शन नहीं बल्कि कमीशन लिखता है". इसके बाद पूरा डॉक्टर समाज इस फिल्म के टीजर के खिलाफ खड़ा हो गया है और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने इस फिल्म की न सिर्फ दोबारा समीक्षा किए जाने की बात कही बल्कि यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर कानून के तहत फिल्म पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग भी की जाएगी.

IMA अध्यक्ष ने जताई कड़ी नाराजगी

उत्तराखंड इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर महेश कुड़ियाल ने कहा कि अभी सनी देओल की नई फिल्म का टीजर आया है और टीजर की शुरुआत ही ऐसे शब्दों से की गई है जिससे पूरी डॉक्टर कम्युनिटी को एक विलेन की तरह दर्शाया गया है. डॉक्टर महेश कुड़ियाल ने कहा कि इस तरह से फिल्म के टीजर में डॉक्टरों की छवि को दर्शाया गया है जिससे पब्लिक के सामने डॉक्टरों की छवि खलनायक की तरह दिख रही है. ऐसा लगता है कि ये लोग आपका इलाज करने के लिए नहीं, ये आपको लूटने के लिए आए हैं, आपको मारने के लिए आए हैं. इस टीजर में जो भी दिखाया गया है उससे डॉक्टरों की छवि बहुत खराब हो रही है. डॉक्टर महेश कुड़ियाल ने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जो इस फिल्म को लेकर बात रखी है हम उसी पर कायम हैं.

"डॉक्टर दिन-रात मरीजों के लिए काम करते हैं"

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉक्टर महेश कुड़ियाल ने कहा कि इनका काम सिर्फ पैसा कमाना होता है. हम डॉक्टर दिन-रात मेहनत करते हैं मरीज को बचाने के लिए. हम समय की कोई बाध्यता नहीं रखते हैं. कोई भी मरीज अगर अस्पताल में मरता है तो हम डॉक्टर दो-दो दिन तक परेशान रहते हैं लेकिन यह फिल्म वाले एक फिल्म बनाते हैं और 50 करोड़ रुपये कमा लेते हैं. डॉक्टर महेश कुड़ियाल ने कहा कि यह मानते हैं कि इलाज महंगा है और अपनी फिल्म चलाने के लिए यह आम लोगों की भावनाओं से खेलते हैं. इनको पता है कि लोगों की भावनाओं से खेलकर उनकी फिल्म चल जाएगी.

यह भी पढ़ें- King Teaser: खून से सना चेहरा, मुंह में हुकुम का इक्का...17 सेकेंड के टीजर में छाए शाहरुख खान, फैंस बोले- पिक्चर अभी बाकी है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surya Movie, Sunny Deol, IMA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com