दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की आर्थिक अपराध शाखा ने लोगों से ठगी के आरोप में चंडीगढ़ से चंद्रकांत शर्मा (Chandrakant Sharma) नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. चंद्रकांत सिनेमिर्ची प्रोडक्शन का मालिक और बॉलीवुड मूवी 'द ग्रेट इंडियन कसीनो' का प्रोड्यूसर है. पुलिस ने चंद्रकांत के सभी बैंक एकाउंट सीज़ कर दिए हैं. जांच में अब तक पता चला है कि लोगों ने उसकी कंपनी में 6 करोड़ से ज्यादा रुपये निवेश किए हैं.
आर्थिक अपराध शाखा के ज्वाइंट कमिश्नर ओपी मिश्रा के मुताबिक चंद्रकांत के खिलाफ अब तक 88 से ज्यादा लोग शिकायत कर चुके हैं और यह संख्या बढ़ती जा रही है. शिकायतों के मुताबिक चंद्रकांत ने मनोरंजन के क्षेत्र में निवेश कराने के बहाने अपनी कंपनी सिनेमिर्ची प्रोडक्शन के जरिए लोगों से पैसा लिया. लोगों से कहा गया कि इसमें हर साल 70 फीसदी तक पैसा वापस मिलेगा और कंपनी से एक शख्स को जोड़ने पर 5 फीसदी इंसेंटिव भी मिलेगा. हर शख्स को एक आईडी दी गई और लोगों ने पैसा निवेश करना भी शुरू कर दिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
चंद्रकांत ने लोगों को लुभाने के लिए दिल्ली और मुंबई के पांच सितारा होटलों में सेमिनार भी किए. उसने अखबारों में बॉलीवुड और हॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकारों के साथ अपने विज्ञापन भी छपवाए ताकि लोग उसके झांसे में आ जाएं. उसने निवेशकों से यह भी कहा कि वह हर साल एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की फ़िल्म भी बनाएगा जिससे मोटा मुनाफा आएगा. कई निवेशकों ने जब चंद्रकांत की कंपनी में पैसा लगा दिया तो उसने अपने सारे फोन नंबर बंद कर दिए और दिल्ली के नजफगढ़ में ऑफिस भी बंद करके द्वारका में खोल लिया. इसके बाद वह अपनी पोंजी स्कीम को रीलॉन्च किया. जब उसे पता चला कि लोगों ने उसकी शिकायत पुलिस में कर दी है तो उसने लोगों को धमकाना शुरू कर दिया.
पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जयपुर में छापा मारा लेकिन वह वहां से भाग गया. आखिरकार उसे चंडीगढ़ से पकड़ा गया. चंद्रकांत केवल कुछ लोगों से व्हाट्सऐप कॉल से बात करता था लेकिन जहां से बात करता था उससे 100 किलोमीटर दूर रुकता था ताकि उसकी लोकेशन न मिल पाए.
पुलिस ने चंद्रकांत के सभी बैंक एकाउंट सीज़ कर दिए हैं. जांच में अब तक पता चला है कि लोगों ने उसकी कंपनी में 6 करोड़ से ज्यादा रुपये निवेश किए हैं. हालांकि पुलिस का कहना है कि शिकायत करने वाले हज़ार से ज्यादा लोग सामने आ सकते हैं और ठगी की रकम भी ज्यादा बढ़ सकती है. चंद्रकांत ने 'द ग्रेट इंडियन कसीनो' फ़िल्म बनाई थी जबकि उसकी दूसरी फिल्म 'लस्ट वाला लव' आने वाली थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं