विज्ञापन
This Article is From May 19, 2022

महाराष्ट्र के बीड में पुलिस भर्ती का अभ्यास कर रही विवाहिता से छेड़छाड़, विरोध करने पर किया बुरी तरह जख्मी

घायल पीड़िता के पूरे शरीर पर जख्म के निशान हैं. पेट में करीब 15 टांके लगे हैं. चेहरे पर भी गंभीर चोट लगने से ठुड्डी पर टांके पड़े हैं. हाथ और पैर सभी पर गंभीर चोटें हैं. पीड़िता का शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.

महाराष्ट्र के बीड में पुलिस भर्ती का अभ्यास कर रही विवाहिता से छेड़छाड़, विरोध करने पर किया बुरी तरह जख्मी
छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को घायल किया (प्रतीकात्मक फोटो)
बीड:

महाराष्ट्र के बीड में पुलिस भर्ती का अभ्यास कर रही एक विवाहिता से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. बदमाशों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को बुरी तरह से जख्मी कर दिया.

अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने बताया कि गुंडों ने चाकू दिखाते हुए दुपट्टे को हटाने की धमकी दी और मना करने पर उन्होंने खुद जबरदस्ती हटाने की कोशिश की. फिर स्कूटी से भागने की कोशिश करने पर पीछा कर नीचे गिरा दिया.

दिल्ली के शाहदरा में लोगों ने एक शख्स की पिटाई की, बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप

26 साल की विवाहिता पुलिस में भर्ती होने के लिए पिछले कई दिनों से घटनास्थल पर आकर प्रैक्टिस करती थी. 5 मई को भी सुबह करीब 5 बजे अपनी सहेली के साथ शहर के चरता फाटा इलाके में प्रैक्टिस करने गई थी. जहां दो बदमाशों ने उसे रोका, फिर कहा, "अपना दुपट्टा हटाओ, मैं तुम्हारी एक फोटो लेना चाहता हूं." गुंडों ने उस पर चाकू तान दिया और जान से मारने की धमकी भी दी.

दिल्ली: कक्षा के अंदर घुसकर दो छात्राओं से की गई छेड़छाड़, पुलिस को स्कूल में 'नहीं मिला CCTV'

घायल पीड़िता के पूरे शरीर पर जख्म के निशान हैं. पेट में करीब 15 टांके लगे हैं. चेहरे पर भी गंभीर चोट लगने से ठुड्डी पर टांके पड़े हैं. हाथ और पैर सभी पर गंभीर चोटें हैं. पीड़िता का शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इस बीच शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश कर रही है.
मध्यप्रदेश : छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को ट्रेन से फेंकने का आरोपी गिरफ्तार

लेखक के बारे में
img
सुनील कुमार सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Molestation, Police, Criminal, Police Recruitment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com