विज्ञापन

जो रूट ने वो कर दिखाया, जो आज तक कोई इंग्लैंड का बल्लेबाज नहीं कर पाया, उनसे आगे अब सिर्फ 7 दिग्गज

जो रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में 23000 या 23000 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के आठवें बल्लेबाज हैं. वहीं इंग्लैंड की तरफ से विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज.

जो रूट ने वो कर दिखाया, जो आज तक कोई इंग्लैंड का बल्लेबाज नहीं कर पाया, उनसे आगे अब सिर्फ 7 दिग्गज
जो रूट

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने इतिहास रच दिया है. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड की तरफ से 23000 रन के आंकड़े को छूने वाले पहले इंग्लिश क्रिकेटर बन गए हैं. उनसे पहले इस विशेष उपलब्धि को किसी इंग्लिश क्रिकेटर ने हासिल नहीं की थी. 35 वर्षीय बल्लेबाज ने इस खास उपलब्धि को श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में हासिल की है. टॉम बैंटन (10) के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर आए रूट ने अपनी पारी का तीसरा रन लेते हुए 23000 रन के आकड़े को छूआ. मैच के दौरान उन्होंने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 52 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 84.61 की स्ट्राइक रेट से 44 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच खूबसूरत चौके देखने को मिले. कोलंबगे ने उन्हें बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

इंटरनेशनल क्रिकेट में 23000 रन के आंकड़े को छूने वाले आठवें बल्लेबाज हैं रूट 

जो रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में 23000 या 23000 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के आठवें बल्लेबाज हैं. 2012 से खबर लिखे जाने तक उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट की तरफ से कुल 394 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 521 पारियों में 23041 रन निकले हैं. रूट के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 61 शतक और 122 अर्धशतक दर्ज है. वह 26 बार शून्य पर भी आउट हुए हैं. 262 रनों की खेली गई दोहरी शतकीय पारी उनकी एक मैच की एक पारी में खेली गई सर्वोच्च दोहरी शतकीय पारी है. 

सचिन ने बनाए हैं सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. जिन्होंने भारत की तरफ से 1989 से 2013 के बीच कुल 664 मुकाबले खेले. इस बीच वह 782 पारियों में 48.52 की औसत से 34357 रन बनाने में कामयाब रहे. जिसमें 100 शतक और 164 अर्धशतक शामिल है. 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप 10 बल्लेबाज 

34357 रन - सचिन तेंदुलकर - भारत
28359 रन - विराट कोहली - भारत 
28016 रन - कुमार संगकारा - श्रीलंका 
27483 रन - रिकी पोंटिंग - ऑस्ट्रेलिया 
25957 रन - महेला जयवर्धने - श्रीलंका 
25534 रन - जैक्स कैलिस - दक्षिण अफ्रीका
24208 रन - राहुल द्रविड़ - भारत 
23041 रन - जो रूट - इंग्लैंड
22358 रन - ब्रायन लारा - वेस्टइंडीज
21032 रन - सनथ जयसूर्या - श्रीलंका

यह भी पढ़ें- NDTV Exclusive: 'हम ट्रॉफी जीतने के आदी हैं', एशियन गेम्स गोल्ड के बाद दीप्ति का गर्व भरा बयान, कोच बोले- इस टीम का भविष्य सुनहरा है


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England, Joseph Edward Root, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com