विज्ञापन
This Article is From May 08, 2022

दिल्ली के शाहदरा में लोगों ने एक शख्स की पिटाई की, बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप

लोगों के मुताबिक आरोपी कुछ दिनों से बच्ची को परेशान कर रहा था, शनिवार को बच्ची के परिवार वालों ने आरोपी को नत्थू कॉलोनी चौक पर रंगे हाथ पकड़ लिया

दिल्ली के शाहदरा में लोगों ने एक शख्स की पिटाई की, बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप
दिल्ली के शाहदरा में छेड़छाड़ के आरोपी की लोगों ने पिटाई कर दी.
नई दिल्ली:

दिल्ली के शाहदरा में स्थित नत्थू कॉलोनी चौक पर स्थानीय लोगों ने एक शख्स की जमकर पिटाई कर दी है. इस शख्स की उम्र 40 से 45 साल के बीच है. लोगों ने उस शख्स की छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पिटाई की. लोगों का आरोप है कि आरोपी एक 14 साल की बच्ची को छेड़ता है. इस घटना का वीडियो सामने आया है जो कि शनिवार का बताया जा रहा है. 

लोगों के मुताबिक आरोपी कुछ दिनों से बच्ची को परेशान कर रहा था. कल बच्ची के घरवालों ने आरोपी को नत्थू कॉलोनी चौक पर रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद  बच्ची के मां-बाप और उसके परिवार वालों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उस शख्स की पिटाई कर दी. 

लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मानारोवर पार्क थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया. पुलिस ने पाक्सो के तहत केस दर्ज किया है.

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
People Thrashed Man, Molesting Girl, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com