अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के नजदीक एक युवक का दो निहंग सिखों ने बेरहमी से कत्ल कर दिया. वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. अब एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि जिस व्यक्ति की हत्या की गई, उसे एक महिला से बात करते देखा गया है. नई CCTV फुटेज में, बाइक पर सवार यह शख्स एक महिला से बात करने के लिए रुकता है, लेकिन वह उससे दूर सरकती दिखाई देती है. यह शख्स महिला की तरफ ही देख रहा है, लेकिन वह परे देखने लगती है. दो निहंग सिखों जिन्हें बाद में उस व्यक्ति पर हमला करते हुए देखा गया था, वे आगे बढ़कर मौके पर आते हैं. दोनों महिला से बात करते दिख रहे हैं. वह आदमी दूर जाने की कोशिश करता है, लेकिन निहंग में से एक उसे रोक देते हैं और बाइक का हैंडल पकड़ लेते हैं. उस महिला और पुरुष के बीच क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी नहीं है.
इससे पहले जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी उसमें स्वर्ण मंदिर के नजदीक मार्केट में हरमनजीत नाम का एक युवक सड़क पर जा रहा था. तभी वहां दो निहंग सिख उस पर हमला कर देते हैं. सीटीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि तलवार से युवक पर वार किए जा रहे हैं. पहले दो निहंग सिख उसके साथ मारपीट कर रहे होते हैं, युवक दोनों का मुकाबला करता दिख रहा है. तभी एक तीसरा युवक बीच में आ जाता है. जिसके बाद पीट पीटकर उसे सड़क पर नीचे गिरा दिया गया. युवक जब जख्मी हो गया तो वह वहां से उठकर भागने की कोशिश करता है, लेकिन तभी एक निहंग सिख ने उसकी छाती में खंजर मार दिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पुलिस कमिश्नर अमृतसर अरुण पाल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कहा जा रहा है कि युवक ने शराब का सेवन किया हुआ था और वह कोई नशीला पदार्थ हाथ में लेकर खाने लगा था. तभी निहंग सिखों की ओर से उसे रोका गया. जिसके बाद झगड़ा शुरू हुआ. इसके बाद एक और युवक झगड़े में शामिल हो गया. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. युवक की पहचान रमनदीप सिंह के नाम से हुई है. साथ ही पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बाकी के आरोपियों की भी शिनाख्त की जा चुकी है. उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
(Except for the headline, this story has not been edited by NDTV staff and is published from a press release)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं