पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां कुछ बाइक सवार हमलावरों ने एक महिला की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस जांच में पता चला है कि जिस महिला की अज्ञात हमलावरों ने हत्या की है वो गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां है. मृतक महिला की पहचान हरजीत कौर के रूप में की गई है. पुलिस के अनुसार इस घटना में तीन आरोपी शामिल हैं, जिनकी फिलहाल तलाश की जा रही है. घटना गुरदासपुर के बटाला की है. आपको बता दें जग्गू भगवानपुरिया के गैंग को लॉरेंस बिश्नोई का विरोधी गैंग बताया जाता है.

हरियाणा के दो कुख्यात गैंगस्टरों प्रभू दासुवाल और कौशल चौधरी ने सोशल मीडिया पर जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या की जिम्मेदारी ली. आपको बता दें कि ये दोनों ही बंबीहा गैंग से जुड़े हुए हैं. पुलिस फिलहाल इस सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि तरह से तीन युवक एक बाइक से पहले सड़क किनारे खड़ी कार के पास आते हैं और कार पर फायरिंग शुरू कर देते हैं. आरोपियों ने कार पर कई राउंड की फायरिंग की और बाद में घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए.
आपको बता दें कि जग्गू भगवानपुरिया मूल रूप से भगवानपुर गांव का रहने वाला है. वो फिलहाल 2015 से ही जेल में बंद है. इसी साल उसे असम की एक जेल में शिफ्ट किया गया है. उसपर हत्या लूट समेत अपराध के दर्जनों मामले दर्ज हैं. जग्गू को पंजाब में वसूली किंग के नाम से भी जानते हैं. कहा जाता है कि उसने कनाडा में भी हत्याओं को अंजाम दिया है.
पहले दोस्त थे लॉरेंस और जग्गू
अपराध की दुनिया के शुरुआती सालों में जग्गू और लॉरेंश बिश्नोई दोस्त थे. उनके साथ गोल्डी बराड़ भी था. लेकिन बाद में जग्गू इस गैंग से अलग हो गया और उसने अपना एक अलग गैंग बनाया. लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने जग्गू पर आरोप लगाया था की जग्गू ने ही सिद्धू मुसेवाला के 2 कातिलों का सुराग पंजाब पुलिस को दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं