विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2020

दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत

दिल्ली पुलिस में रितुराज नाम के एक सबइंस्पेक्टर रितुराज ने खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली. रितुराज की उम्र महज 26 साल थी. फिलहाल उनकी तैनाती पश्चिम विहार थाने में थी. 

दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत
पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

सोमवार को दिल्ली पुलिस के एक जवान के खुदकुशी करने का एक मामला सामने आया है. यहां पर मोहन गार्डन इलाके में दिल्ली पुलिस में रितुराज नाम के एक सबइंस्पेक्टर रितुराज ने खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली. रितुराज की उम्र महज 26 साल थी. फिलहाल उनकी तैनाती पश्चिम विहार थाने में थी. 

अभी उनकी 17 नवंबर को ही शादी होनी थी. हालांकि, जानकारी है कि उन्होंने खुद को सोमवार तड़के सुबह खुद को गोली मार ली. घर में मौजूद रितुराज के भाई ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है.

पिछले कुछ वक्त में यह ऐसा पहला मामला नहीं है. अभी जून में ही संदीप नाम के एक कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मार ली थी. 34 साल के संदीप दिल्ली के साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ में तैनात थे. उन्होंने भी खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी की थी.

यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवॉल्वर से गर्लफ्रेंड को मारी गोली

उसके कुछ वक्त पहले द्वारका इलाके में एक भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी ने एसिड पीकरआत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने बताया था कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें लिखा था कि अधिकारी को शक था कि उसे कोरोना है और उसने कोरोना से अपने पूरे परिवार को संक्रमित कर दिया है, इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है.

(अगर आपको सहायता की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं) हेल्‍पलाइन : 1) वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ - 1860-2662-345 अथवा help@vandrevalafoundation.com 2) TISS iCall - 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)

Video: दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर के 'गंदे कारनामें', छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Sub Inspector Shoots Himself, Delhi Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com