उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में लूटपाट के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने ‘नकदी वैन' के सुरक्षाकर्मी को कथित तौर पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह घटना जगतपुर फ्लाईओवर के पास आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर हुई और हमलावर 10.78 लाख रुपये लेकर फरार हो गया. पुलिस ने कहा कि शाम करीब 5 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पीड़ित की पहचान दिल्ली के गोंडा के निवासी उदयपाल सिंह (55) के रूप में हुई है. यह घटना शाम में 4 बजकर 50 मिनट पर हुई जब ‘नकदी वैन' कैश जमा करने के लिए एटीएम पहुंची.
मुंबई : मालिक के 35 लाख लेकर फरार ड्राइवर को पुलिस ने 12 घंटे में दबोचा
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि तभी एक व्यक्ति पीछे से आया और उसने ‘नकदी वाहन' के गार्ड पर पिस्तौल से गोली चलाई और पैसे लेकर फरार हो गया. उन्होंने कहा कि वैन में दो संरक्षक, एक चालक और गार्ड था. पुलिस ने कहा कि गार्ड को सीने में गोली लगी और उसे पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पुलिस ने कहा कि कई टीम का गठन किया गया है. आरोपियों की पहचान करने और घटनाओं के क्रम का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि सिंह के परिवार में पत्नी और चार बेटियां हैं जिनमें से दो की शादी हो चुकी है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं