मुंबई के गोरगांव में इसी महीने की 5 तारीख को एक एटीएम कैश वैन के ड्राइवर ने अपने साथियों संग 2 करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपये लूट लिए थे. पुलिस तफ्तीश में पता चला कि कैश वैन का ड्राइवर मौका देखकर पहले कैश वैन लेकर भागा फिर एक जगह खड़ी कर उसमें से रुपये लेकर फरार हो गया.
इस वारदात से मुंबई पुलिस हिल गई और फौरन हरकत में आ गई. नॉर्थ रीजन के एडिशनल CP वीरेंद्र मिश्रा के मुताबिक वारदात को सुलझाने के लिए 8 टीमें बनाई गई थी और आखिरकार ड्राइवर उदय भान सिंह को वसई से गिरफ्तार कर लिया गया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पुलिस के मुताबिक आरोपी ड्राइवर यूपी का रहने वाला है. कैश वैन से 2 करोड़ 80 लाख और 50 हजार रुपये लेकर वैन को गोरेगॉव एमटीएनएल के पास छोड़कर वो ऑटो रिक्शा की मदद से नालासोपारा की तरफ फरार हो गया था. पुलिस ने इस चोरी में उसका साथ देने वाले दूसरे आरोपी आकाश यादव को मुम्बई तथा ऋषिकेश सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया है.
मुंबई के गोरेगांव में कैश वैन से करोड़ों रुपये लूटकर ले जाने वाले कार चालक और 2 साथी गिरफ़्तार... उनके कब्ज़े से 2,25,70,000 रुपये भी बरामद किए गए हैं...#MumbaiCrime #MumbaiPolice pic.twitter.com/uvTT2qmhJg
— NDTV India (@ndtvindia) September 16, 2022
पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 करोड़ 25 लाख 70 हजार 500 रुपये बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार लूट की 80 फीसद राशि की रिकवरी हो चुकी है और आगे की जांच चल रही है. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों पर यूपी में हत्या, हत्या का प्रयास और अपहरण जैसे कई संगीन गुनाह दर्ज हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं