प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:
दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईओवर पर कैश वैन लूटने की कोशिश करने वाले बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बदमाशों ने लगभग सवा 4 करोड़ रुपये से भरी कैश वैन को लूटने की कोशिश की थी लेकिन कैश वैन में मौजूद गार्ड की सुझबूझ से बदमाश वैन को लूटने में नाकाम हुए थे.
दिल्ली पुलिस ने 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने 8 अक्टूबर की देर रात डीएनडी फ्लाईओवर से गुजर रही ब्रिक्स कंपनी की कैश वैन को लूटने की साजिश रची थी. दरसल 8 अक्टूबर रात 10 बजे लगभग सवा 4 करोड़ रुपये से भरी एक कैश वैन डीएनडी फ्लाईओवर से नोएडा की तरफ जा रही थी तभी 2 गाड़ियों ने कैश वैन को ओवरटेक कर फायरिंग करनी शुरू की. कैश वैन में 3 गार्ड मौजूद थे जिनमें से 1 गार्ड बिशम्भर को गोली लग गयी. लेकिन कैश वैन में मौजूद गार्ड की सूझबूझ से बदमाश वैन को लूटने में न केवल नाकाम हुए बल्कि बदमाश अपनी एक गाड़ी भी घटनास्थल पर छोड़ कर फरार हो गए.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक कैश वैन को 5 बदमाशों ने लूटने की कोशिश की थी. लेकिन जिन 7 लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया उनमें से 2 सनी और परवेश इस पूरी घटना के मास्टरमाइंड हैं. पुलिस के मुताबिक सनी ब्रिक्स कंपनी में पहले काम कर चुका है तो वहीं प्रवेश मौजूदा समय मे भी ब्रिक्स कंपनी का कर्मचारी है. सनी और प्रवेश ने ही बाकी 5 बदमाशों के साथ मिलकर कैश वैन लूटने की साजिश रची थी. सनी और प्रवेश ने ही कैश वैन की जानकारी और लोकेशन बदमाशों से साझा की थी. दिल्ली पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार और दूसरी कार भी बरामद कर ली है.
VIDEO: दिल्ली में दिनदहाडे़ कैश वैन लूटी

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
DND Cash Van Loot, Cash Van Robbery, Delhi Police