विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2017

पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सागरिका घाटगे ने किया विवाह, रिसेप्‍शन 27 नवंबर को

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सागरिका घाटगे विवाह बंधन में बंध गए. साथी खिलाड़ि‍यों में 'जैक' के नाम से लोकप्रिय जहीर और सागरिका की कोर्ट मैरिज आज हुई.

पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सागरिका घाटगे ने किया विवाह, रिसेप्‍शन 27 नवंबर को
जहीर खान और सागरिका लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे
  • मुंबई के ताज महल पैलेस में 27 नवंबर को रिसेप्‍शन
  • इसमें मौजूद रहेंगी क्रिकेट-बॉलीवुड जगत की हस्तियां
  • आईपीएल 10 के दौरान गोवा में हुई थी इन दोनों की सगाई
नई दिल्‍ली: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सागरिका घाटगे विवाह बंधन में बंध गए. साथी खिलाड़ि‍यों में 'जैक' के नाम से लोकप्रिय जहीर और सागरिका की कोर्ट मैरिज गुरुवार को हुई. सागरिका ने ऑरेंज कलर की साड़ी और मरून कलर की एम्‍ब्रायडरी वाला ब्‍लाउज पहन रखा था. दूसरी ओर, जहीर खान कुर्ते-पजामे में बेहद आकर्षक लग रहे थे. नवदंपति 27 नवंबर को मुंबई के ताज महल पैलेस में रिसेप्‍शन देंगे जिसमें क्रिकेट जगत और बॉलीवुड से जुड़ी कई मशहूर हस्तियों के मौजूद रहने की संभावना है. 

'चक दे इंडिया!' गर्ल के हुए जहीर खान, देखें Wedding Photos​

जहीर और सागरिका के निकाह का फोटो उनकी फ्रेंड अंजना शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया है. इन दोनों की कोर्ट मैरिज के पहले, फिल्‍म 'चक दे इंडिया' की सह कलाकार विद्या मालवाडे ने सागरिका के घर पहुंचकर उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. सागरिका फिल्‍म 'चक दे इंडिया' से वर्ष 2007 में बॉलीवुड में सुर्खियों में आई थीं.
 
जब जहीर ने बताई शादी की बात तो घरवालों ने मंगाई थी- 'चक दे इंडिया' की सीडी

गौरतलब है कि 2017 के सीजन में आईपीएल टीम दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स के कप्‍तान जहीर खान और सागरिका लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. इस जोड़ी ने 'आईपीएल 10' के दौरान ही गोवा में सगाई कर ली थी. सागरिका के मुताबिक, जहीर ने उन्हें सरप्राइज दिया था. दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को अपनी सगाई की जानकारी दी थी.

वीडियो: गावस्‍कर ने इस अंदाज में की विराट कोहली की तारीफ

पिछले साल युवराज सिंह की शादी के दौरान दोनों का रिश्ता उस वक्त दुनिया के सामने आया था जब दोनों एक साथ शादी में शिरकत करने पहुंचे थे. सगाई के बाद इन दोनों ने मई में इसकी पार्टी दी थी जिसमें क्रिकेट और फिल्‍म जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं. टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्‍का शर्मा इस पार्टी में हर किसी के आकर्षण का केंद्र रहे थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zaheer Khan, Sagarika Ghatge, Court Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com