इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंटेटर की भूमिका निभाने वाले केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. अब पीटरसन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे भारतीय क्रिकेटर खूब पसंद कर रहे हैं. दरअसल पीटरसन ने अपने बेटे बेटे डायलन पीटरसन (Dylan Pietersen) का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें डायलन बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं. प्रैक्टिस में डायलन अपने पिता की ही तरह तूफानी अंदाज में शॉट मारने की प्रैक्टिस कर रहे हैं. वीडियो को शेयर कर पूर्व क्रिकेटर ने कैप्शन में लिखा, 'जैसा बाप वैसा बेटा'. इंग्लैंड पूर्व क्रिकेटर द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर फैन्स के कमेंट आ रहे हैं.
IPL 2022: इन 'टॉप क्लास' खिलाड़ियों को नहीं मिला एक भी मैच खेलने का मौका, नाम जानकर हैरत होगी
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
वहीं, भारत के दिग्गज क्रिकेटर रहे युवराज सिंह ने भी वीडियो को देखकर कमेंट किया है. युवी ने कमेंट में लिखा है, 'वाउ, क्या स्टाइल है, बिल्कुल वही शैली.' दरअसल पीटरसन के बेटा डायलन बिल्कुल उसी शैली में शॉट मार रहे हैं जैसे अपने क्रिकेट करियर के दौरान केविन पीटरसन मारा करते थे. युवराज सिंह के अलावा नमन ओझा भी पीटरसन के बेटे के मुरीद हुए हैं. उन्होंने भी कमेंट कर इसपर रिएक्ट किया है.
IPL Final: चहल रच सकते हैं इतिहास, मोहम्मद शमी के पास 'शतक' लगाने का मौका, आज बन सकते हैं कई रिकॉर्ड
बता दें कि केविन पीटरसन एक ऐसे बल्लेबाज के तौर पर जाने गए हैं जिन्होंने ही इंटरनेशनल क्रिकेट में परंपरागत शॉट को पीछे छोड़कर रिवर्स स्वीप पर ज्यादा विश्वास दिखाया और इस तरह से कई रन बटोरे, पीटरसन की बल्लेबाजी को देखकर ही दूसरे क्रिकेटरों ने भी अपनी बल्लेबाजी में रिवर्स स्वीप को अपनाया था. सही मायने में पीटरसन ही रिवर्स स्वीप के जनक हैं. IPL Prize Money: विजेता टीम होगी मालमाल, हारने वाली टीम पर भी होगी पैसों का बारिश, जानिए किसे कितना पैसा मिलेगा
अपने करियर में Kevin Pietersen ने 104 टेस्ट में 8181 रन बनाए जिसमें 23 शतक औऱ 35 अर्धशतक शामिल रहे. इसके अलावा 136 वनडे में 4440 रन बनाने में सफल रहे. वनडे में पीटरसन ने 9 शतक और 25 अर्धशतक जमाने का कमाल किया था. 37टी-20 इंटरनेशनल में केविन ने 1176 रन बनाए हैं. पीटरसन का करियर भी विवादों भरा था. इंग्लैंड बोर्ड से कहासुनी के चलते ही माना जाता है कि पीटरसन का करियर जल्द खत्म हो गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं