Yashasvi Jaiswal record: दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इतिहास रच दिया है. जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक (yashasvi jaiswal double century) लगाकर विश्व क्रिकेट में खलबली मचा दी है. बता दें कि जैसे ही जायसवाल दोहरा शतक पूरा किया वैसे ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जायसवाल 23 साल की आयु से पहले सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. तो वहीं 23 साल की आयु से पहले टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले भी भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर यशस्वी ने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. 23 साल की आयु से पहले सचिन ने टेस्ट में खेलते हुए 179 रन की पारी खेली थी जो उस समय 23 साल की उम्र से पहले सचिन द्वारा खेली गई सबसे बड़ी टेस्ट पारी थी. वहीं, जायसवाल की बात करें तो उनकी उम्र इस समय 22 साल है और जिस अंदाज में उन्होंने धमाकेदार पारी खेली है उसने विश्व क्रिकेट में खलबली मचा दी है.
23 साल की आयु से पहले भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गया उच्चतम टेस्ट स्कोर:-
227 - विनोद कांबली
224 - विनोद कांबली
220 - सुनील गावस्कर
209 - यशस्वी जयसवाल
179 - सचिन तेंदुलकर
171 - यशस्वी जयसवाल
165 - सचिन तेंदुलकर
163*-माधव आप्टे
159*-ऋषभ पंत
157* - दिलीप वेंगसरकर
148*-सचिन तेंदुलकर
142 - रवि शास्त्री
142 - सचिन तेंदुलकर
139 - रवि शास्त्री
137 - गुंडप्पा विश्वनाथ
134 - पृथ्वी शॉ
133 - विजय मांजरेकर
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
23 साल की उम्र से पहले टेस्ट में दोहरा शतक लागने वाले भारतीय बल्लेबाज
इस मामले में 23 साल की उम्र से पहले सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड विनोद कांबली के नाम हैं. कांबली ने 227 और 224 रन बनाए थे. वहीं, महान गावस्कर ने 23 साल की उम्र से पहले टेस्ट में 220 रनों की पारी खेली थी.
यह भी पढ़ें:
"केविन पीटरसन ने पूर्व दिग्गज का उदाहरण देकर शुभमन गिल के खराब फॉर्म पर किया रिएक्ट
Ind vs Eng 2nd Test: अभी तक 16 भारतीयों ने छक्के से पूरा किया है शतक, जानें कौन दिग्गज है टॉप पर
तोड़ा मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड
वहीं इसके अलावा जायसवाल ने अजहर का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल, भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट में पहले दिन सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले जायसवाल भारत के संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. वैसे, इस मामले में पहले नंबर पर करुण नायर हैं जिन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए 232 रनों की पारी खेली थी. वहीं, साल 1979 में सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के पहले दिन 179 रन बनाए थे.
वहीं, अब साल 2024 में जायसवास ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए पहले दिन 179 रन की नाबाद पारी खेली है. इसके अलावा साल 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलते हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन पहले दिन 175 रन की पारी खेली थी. ऐसे में जायसवास ने महान पूर्व दिग्गज कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को इस मामले में पछाड़ दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं