Yashasvi Jaiswal: शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टम में जारी दूसरे टेस्ट में करोड़ों भारतीय प्रशंसकों को आतिशी वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) की याद आ गई. सहवाग काफी देर तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहे. और इसकी वजह बने युवा लेफ्टी यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) जिन्होंने छक्का जड़कर अपने करियर का दूसरा शतक पूरा किया. पूर्व में भारतीय बल्लेबाजों की बात करें, तो इस मामले में पहचान और चर्चा सहवाग को लेकर ही होती रही है, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ छक्का जड़कर अपना दोहरा शतक पूरा किया था. लेकिन इसके बावजूद वह इस मामले में पहले नंबर पर नहीं हैं. इस क्लब के नए सदस्य जायसवाल हैं, जो कारनामा करने वाले अब 16वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
यह भी पढ़ें:
Ind vs Eng 2nd Test: 'यही मैं करना चाहता था', जायसवाल ने किया दूसरे दिन की रणनीति का खुलासा
Jaisball: एक बार फिर से सोशल मीडिया पर गूंज उठा 'जैसबॉल', फैंस ने पारी को दिए नए-नए नाम
आपको बता दें कि पूर्व कप्तान पाल उमरीगर, कपिल देव, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, एमएस धोनी, हरभजन सिंह, आर. अश्विन, चेतेश्वर पुजारा और यशस्वी जायसवाल वो बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक-एक बार छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया. सहवाग ने भी एक ही बार यह कारनामा किया, लेकिन शायद उन्हें चर्चा इसलिए ज्यादा मिली क्योंकि उन्होंने छक्का जड़कर दोहरा शतक शतक पूरा किया था. और वह भी पाकिस्तान के खिलाफ. कुल मिलाकर 11 भारतीय बल्लेबाज ऐसे रहे, जिन्होंने छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं, इन दिनों चोटिल होकर टीम से बाहर चल रहे ऋषभ पंत, केएल राहुल गौतम गंभीर ने करियर में दो-दो बार छक्का जड़कर शतक पूरा किया, तो रोहित शर्मा ने तीन बार छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया, लेकिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने करियर में छह बार छक्का जड़कर करियर में अपना शतक पूरा किया है और कोई दूसरा इस मामले में उनके आस-पास भी नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं