India vs England: विशाखापट्टनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने अपनी दूसरी पारी मे 5 ओवर में 28 रन बना लिए हैं. क्रीज पर रोहित शर्मा 13 और जायसवाल 15 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत के पास अबतक कुल 171 रनों की बढ़त हो गई है. वहीं (IND vs ENG) टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 253 रन पर सिमट गई थी. इंग्लैंड पर भारत ने 143 रनों की बढ़त ली थी. इंग्लैंड की ओर से जैक क्रॉली ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए. वहीं, भारत की ओर से बुमराह ने कहर बरपाया और 6 विकेट लेने में सफल रहे, इसके अलावा कुलदीप यादव को 3 विकेट मिले तो अक्षर पटेल एक विकेट लेने में सफल रहे. इससे पहले भारत की पहली पारी 396 रन पर सिमट गई थी. बता दें कि भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए. जायसवाल 209 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा 34 रन शुभमन गिल ने तो वहीं 32 रनों का पारी रजत पाटीदार ने खेली. इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर और रेहान अहमद को 3-3 विकेट मिले. दूसरे टेस्ट में रोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. (SCORECARD)
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
India, England, India Vs England 2024, Cricket