WTC Final 2025 Winner Prediction: सिडनी टेस्ट मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS, 5th Test) ने 6 विकेट से हरा दिया. जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम WTC के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है. साउथ अफ्रीकी टीम पहले ही WTC के फाइनल में पहुंच गई है. अब जून में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया (SA vs AUS in WTC Final 2025) के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का का फाइनल लॉर्ड्स में खेला जाएगगा. ऑस्ट्रेलिया के पास अपना विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताब बचाने का मौका होगा, पैट कमिंस की टीम 11 जून से लॉर्ड्स के मैदान पर टेम्बा बावुमा की साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. साउथ अफ्रीकी टीम पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है. अबतक WTC का खिताब एक बार न्यूजीलैंड और एक बार ऑस्ट्रेलियाई टीम जीतने में सफल रही है. ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है.
It was a 10-year wait but worth it 🏆#WTC25 | #AUSvIND pic.twitter.com/omPX93kX8d
— ICC (@ICC) January 5, 2025
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
वहीं, अब ऑस्ट्रेलिया के WTC के फाइनल में पहुंचते ही शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar on WTC Final) का एक बयान वायरल हो रहा है. अख्तर ने WTC के फाइनल को लेकर भविष्यवाणी की है. अख्तर ने उस टीम का नाम बताया है जो इस बार WTC के फाइनल को जीत सकती है. पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने चौंकाते हुए भविष्यवाणी की और ऑस्ट्रेलिया का नहीं बल्कि साउथ अफ्रीकी को विजेता करार दिया है.

अख्तर ने पाकिस्तानी PTC स्पोर्ट्स चैनल पर WTC फाइनल को लेकर अपनी राय दी और कहा, "मैं चाहता हूं कि साउथ अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीते. साउथ अफ्रीकी टीम बड़ी टूर्नामेंट नहीं जात पाती है. वनडे और टी-20 में वो हारते हैं. इसलिए मैं इस बार चाहूंगा कि WTC का फाइनल अफ्रीकी टीम जीतने में सफल रहे. "
WTC प्वाइंट्स टेबल (World Test Championship standings) की बात करें तो पहले नंबर पर साउथ अफ्रीका है जिसमें 11 मैच में कुल 7 मैच जीतने में सफलता हासिल की है. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने खेले अबतक के 17 मैच में 11 में जीत हासिल करते हुए WTC फाइनल में जगह बनाई है. भारत की बात करें तो WTC के इस सर्किल में 19 मैच खेले जिसमें 9 में जीत और 8 में उसे हार का सामना करना पड़ा. प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम तीसरे नंबर पर रही.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं