महिलाओं की प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में 1.30 करोड़ रुपये में बिकी वृंदा दिनेश (Vrinda Dinesh) ने कहा कि वह नीलामी के बाद इतनी अभिभूत और भावुक थीं कि अपनी मां को फोन करने का साहस नहीं जुटा पायीं. बाईस साल की वृंदा शनिवार को WPL Auction 2024 की नीलामी में दूसरी सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाली ‘अनकैप्ड' (जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला हो) भारतीय खिलाड़ी बन गईं. काशवी गौतम को गुजरात जायंट्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था. यूपी वॉरियर्स ने जब कर्नाटक की इस बल्लेबाज को खरीदा तो उन्होंने रायपुर से बेंगलुरु में अपनी मां को वीडियो कॉल नहीं की क्योंकि वह जानती थीं कि वो अपनी भावनाओं को काबू नहीं कर पायेंगी. सबसे ज्यादा पैसा पाने वाली अनकैप्ड खिलाड़ी पंजाब की काशवी गौतम (kashvee Gautam) रहीं, जिन्हें गुजरात ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था.
जानें कौन हैं 20 साल की काशवी, जिन्होंने WPL Auction में मिले पैसे से सभी को सन्न कर दिया
WPL में वृंदा पर पैसा बरसा छप्पर फाड़ कर, जानें किस बात ने दिला दिए करोड़ों
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Historic day for WPL as a total of 12.75 crores were spent to sign over 30 players, with 5 players having bids of over 1 cr! Congratulations to all players & teams, with a special shoutout to Kashvee Gautam and @DineshVrinda 🇮🇳 #TATAWPLAuction @wpl #KashveeGautam #VrindaDinesh pic.twitter.com/VoqR8Bjydq
— Jay Shah (@JayShah) December 9, 2023
वृंदा ने शनिवार को यूपी वारियर्स द्वारा करायी गयी बातचीत के दौरान कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उनकी (मां) आंखों में आंसू थे. मैंने वीडियो कॉल नहीं की थी क्योंकि मैं उनकी आंखों में आंसू नहीं देख सकती थी. मैंने सिर्फ उन्हें फोन किया.' वह इस राशि का क्या करेंगी तो वृंदा ने पहले ही योजना बनायी हुई थी. उन्होंने कहा, ‘मैं जानती थी कि वे अभिभूत थे. वे मेरे लिये बहुत खुश थे. मैं उन्हें गौरवान्वित करना चाहती हूं. मैं अपने माता-पिता को वो कार दूंगी जिसका उन्होंने हमेशा सपना देखा. इस समय मेरा पहला लक्ष्य यही है और बाद में देखेंगे.'
वृंदा अभी महिलाओं की अंडर-23 टी20 ट्राफी की तैयारी के लिए रायपुर में हैं. काफी ज्यादा राशि में बिकना अक्सर खिलाड़ियों को दबाव में ला देता है, जिससे उनका प्रदर्शन प्रभावित होता है, तो इस पर वृंदा ने कहा, ‘इस राशि में बिकना मेरे हाथ में नहीं है. मुझे चुना गया है और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हूं. मुझे नहीं लगता कि इस राशि से ज्यादा अंतर पड़ेगा क्योंकि आखिरकार मैं यहां खेलने के लिये हूं और खेल का लुत्फ उठाने के लिए.'
वृंदा ने कहा कि उनकी कई इच्छायें हैं जिसमें से एक कप्तान एलिसा हीली के साथ पारी का आगाज करना है. उन्होंने कहा, ‘एलिसा हीली की कप्तानी में खेलना, तहलिया मैकग्रा, डैनी वाट और सोफी एक्लेस्टोन का टीम में होना शानदार है जो महिला क्रिकेट की महान खिलाड़ी हैं. मैंने हमेशा उनके साथ खेलने के बारे में सोचा था लेकिन कभी नहीं सोचा था कि यह मेरे साथ होगा.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं