- कहा, शैफाली को बेखौफ होकर खेलने की मिली है छूट
- उससे कहा है, खेल शैली में बदलाव करने की जरूरत नहीं
- शैफाली ने 17 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से बनाए थे 39 रन
ICC Womens T20 World Cup: भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडे (Shikha Pandey)ने कहा है कि टीम प्रबंधन ने 16 साल की ओपनर शैफाली वर्मा (Shafali Verma) को बेखौफ बल्लेबाजी की छूट दी है जिससे इस किशोर क्रिकेटर ने बांग्लादेश के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्डकप (India Women vs Bangladesh Women) मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी कर भारत को 18 रन से जीत दिलाई. हरियाणा की शैफाली ने बांग्लादेश के खिलाफ सोमवार को हुए मुकाबले में चार दमदार छक्कों की मदद से 17 गेंद में 39 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली जिससे भारतीय टीम ने छह विकेट पर 142 रन बनाने में सफल रही. जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश की पारी को 20 ओवर में आठ विकेट पर 124 रन पर रोक दिया. मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली शैफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
Women's T20 World Cup: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बाकी टीमों को दिया यह संदेश
इस मैच में भारत के लिए शैफाली के अलावा 19 साल की जेमिमा रोड्रिग्ज ने 37 गेंद में 34 रन की पारी खेली. शिखा ने कहा, ‘टीम मैनेजमेंट ने उसे (शैफाली) खेलने की शैली में कुछ भी बदलाव करने के लिए नहीं कहा है. उसे बेखौफ क्रिकेट खेलने की पूरी छूट मिली है.' शिखा ने कहा, ‘वह शानदार है. सोलह साल की उम्र में मैंने क्रिकेटर के तौर पर प्रशिक्षण लेना भी शुरू नहीं किया था. हमारी टीम में इस तरह की युवा निडर खिलाड़ी होने से मैं बहुत खुश हूं. यह देखना आश्चर्यजनक है कि उन्होंने हमारे लिए क्या किया है.' मैच में महज 14 रन देकर दो विकेट लेने वाली शिखा ने कहा, 'शैफाली जैसी खिलाड़ी के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है और वह टीम में खुद की उपयोगिता साबित करती है.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बीमारी के कारण नहीं खेलने वाली सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से पहले फिट हो जाएंगी. उन्होंने कहा, ‘उम्मीद है वह अब अच्छा महसूस कर रही होगी, हमारे पास अभी दो-तीन दिनों का समय है और मुझे भरोसा है कि वह ठीक हो जाएगी.'
वीडियो: 15 साल की लड़की ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं