Rishabh Pant suspended: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है. जारी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद आईपीएल ने ऋषभ पंत के खिलाफ यह एक्शन लिया है. इस सीजन में यह तीसरी बार था, जब ऋषभ पंत पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया. इससे पहले दोनों मौकों पर धीमी ओवर गति के लिए उन पर मैच फीस का जुर्माना लगाया गया था. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स द्वारा मौजूदा आईपीएल में तीसरी बार आचार संहिता का उल्लंघन करने के बाद, पंत को एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है.
आईपीएल ने ऋषभ पंत को सस्पेंड करने के फैसले की जानकारी देते हुए एक प्रेस रिलीज जारी किया है. आईपीएल की प्रेस रिलीज के अनुसार,"दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है और एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सात मई 2024 को आईपीएल के 56वें मैच के राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट बनाए रखा था."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईपीएल की रिलीज के अनुसार,"चूंकि न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीज़न का तीसरा अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया. प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों, इम्पैक्ट प्लेयर सहित, सभी पर व्यक्तिगत रूप से 12 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 50 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया."
आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 8 के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स ने मैच रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए अपील दायर की. इसके बाद, अपील को समीक्षा के लिए बीसीसीआई लोकपाल के पास भेजा गया. लोकपाल ने एक वर्चुअल सुनवाई की और कंफर्म किया कि मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है.
दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेला और प्लेऑफ में जगह पक्की करने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखते हुए 20 रन से जीत हासिल की. राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जेक फ्रेजर मैकगर्क (20 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 50 रन) और अभिषेक पोरेल (36 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 63 रन) के शानदार अर्धशतक और ट्रिस्टन स्टब्स (20 गेंदों में 41 रन) का शानदार कैमियो के दम पर दिल्ली ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए और राजस्थान को जीत के लिए 222 रनों का लक्ष्य दिया.
दिल्ली कैपिटल्स से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने अपने सलामी बल्लेबाजों को जल्दी खो दिया. लेकिन इसके बाद राजस्थान के लिए संजू सैमसन (46 गेंदों में आठ चौकों और छह छक्कों के साथ 86) की पारी के दम पर रन चेज में बनी रही. हालांकि, उनके आउट होने के बाद टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और टीम 201 पर ऑल-आउट हुई.
यह भी पढ़ें: IPL 2024: "पार्टियों पर नहीं बल्कि..." वसीम अकरम ने पृथ्वी शॉ को बताया कैसे टीम इंडिया में मिलेगी दोबारा एंट्री
यह भी पढ़ें: Virat Kohli: विराट कोहली ने अद्भुत शॉट खेलकर लगाया गगनचुंबी छक्का, जिसने भी देखा रह गया हैरान, Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं