विज्ञापन

क्या इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में वैभव और संजू ओपनिंग करेंगे? डरहम से प्रैक्टिस सेशन से मिले संकेत

IND vs ENG, 1st T20: IND vs ENG, 1st T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच 1 जुलाई को खेला जाएगा. सबसे बड़ा सवाल है कि क्या 15 साल के वैभव को डेब्यू करने का मौका मिलेगा.

क्या इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में वैभव और संजू ओपनिंग करेंगे? डरहम से प्रैक्टिस सेशन से मिले संकेत
video of Vaibhav Sooryavanshi Batting in the nets in the nets

Vaibhav Sooryavanshi Batting in the nets : आयरलैंड में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिल पाया, ऐसे में अब क्या इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में वैभव को डेब्यू करने का मौका मिलेगा. इसको लेकर बहस तेज हो गई है. भारत के पूर्व दिग्गज वैभव को इलेवन में शामिल करने की वकालत कर रहे हैं तो वहीं, टीम मैनेजमेंट उन खिलाड़ियों के साथ आगे जाने का प्लान बना रहा है जिन्होंने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. ऐसे में क्या वैभव के डेब्यू का इंतजार और बढ़ जाएगा.

वैभव के डेब्यू को लेकर सस्पेंस

वैसे, इस सवाल का जबाव गर्त में छूपा हुआ है. वहीं, इंग्लैंड में पहुंचने के बाद भारत का पहला प्रैक्टिस सेशन हुआ, प्रैक्टिस सेशन के दौरान वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए देखा गया है. वैभव ने नेट्स में काफी देर कर बल्लेबाजी प्रैक्टिस की है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने वैभव के इलेवन में शामिल होने को लेकर अपनी-अपनी राय दी है. 

प्लेइंग 11 को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति बरकरार

 क्या प्रबंधन इस बात पर अडिग रहेगा कि सूर्यवंशी को प्रक्रिया का पालन करना चाहिए जबकि इस विस्फोटक बल्लेबाज को टीम में शामिल करने की मांग तेज हो रही है. हर तरफ से वैभव को इलेवन में शामिल करने को लेकर बात हो रही है. 

वैभव की एंट्री पर इसकी कीमत किसे चुकानी पड़ेगी?

अभिषेक शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में 20 गेंदों में 49 रन बनाए थे, इसलिए संजू सैमसन या ईशान किशन में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है. हो सकता है कि एक खिलाड़ी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाले और दूसरा इस युवा खिलाड़ी के लिए अपनी जगह छोड़ दे. यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर पहले मैच में भारतीय इलेवन में क्या होता है.

ओपनिंग स्लॉट वैभव सूर्यवंशी के नाम

एक बात तो पक्की है, अगर वैभव खेलते हैं, तो वे ओपनर के तौर पर ही खेलेंगे क्योंकि इसी पोजीशन पर वे सबसे असरदार हैं. अभिषेक/संजू और वैभव को ओपनिंग करते देखना वाकई शानदार होगा. अगर ये दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज़ अपनी लय में रहे, तो इंग्लैंड को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं.

रिकॉर्ड बनने की तैयारी

जब वैभव का डेब्यू होगा, तो वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे. वैभव, सचिन तेंदुलकर के 37 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.  सचिन ने 15 नवंबर 1989 को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था, तब वे 16 साल और 205 दिन के थे. सचिन का डेब्यू टेस्ट मैच में हुआ था, जबकि वैभव का डेब्यू T20I मैच में हो सकता है. 

IPL 2026 में वैभव का शानदार प्रदर्शन

वैभव ने हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने का कारनामा किया. वे साल 2008 के पहले सीज़न में पंजाब किंग्स के शॉन मार्श के बाद ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले 'अनकैप्ड' खिलाड़ी भी बने. इस 15 साल के बैटर ने एक ही आईपीएल सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया और क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया.

भारतीय क्रिकेट में एक नए दौर की शुरुआत

भारतीय क्रिकेट में एक नए दौर की शुरुआत हो रही है.  वैभव अपने खेल के ऊंचे स्तर पर कदम रखकर अब एक परिपक्व खिलाड़ी बनने की ओर बढ़ रहे हैं.  जब ऐसा होगा तो हम शायद कुछ खास होते हुए देखेंगे. वे पहले से ही स्टार हैं और अब उन्हें चमकने के लिए बस एक बड़े मंच की जरूरत है.

ये भी पढ़ें- ओलंपिक में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत? ऐसा है पूरा समीकरण

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरा करेगा तय रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? सुनील गावस्कर का बड़ा बयान

ये भी पढ़ें- IND vs ENG T20I: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में होगा या नहीं? ऐसा बन रहा समीकरण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs England 2025, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com