- लॉर्ड्स टेस्ट में दिखा स्टुअर्ट ब्रॉडका जादू
- कीवी टीम पर हार का खतरा
- इंग्लैंड को मिला 277 रनों का टारगेट
England vs New Zealand, 1st Test: लॉर्ड्स टेस्ट (Lords Test) मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी कर फैन्स का खूब मनोरंजन किया. खासकर स्टुअर्ट ब्रॉर्ड (Stuart Broad) की गेंदबाजी देखना काफी शानदार रहा. न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में इंग्लैंड गेंदबाज ने 26 ओवर की गेंदबाजी की और 76 रन देकर 3 विकेट लिए. इंग्लैंड तेज गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के कारण ही न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 285 रन ही बना सकी. जिसके कारण इंग्लैंड को केवल 277 रनों का टारगेट मिला था. बता दें कि मैच में ब्रॉड ने जिस अंदाज में काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) को बोल्ड किया वह देखने लायक था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खासकर कीवी टीम की पारी के 84वें ओवर में स्टुअर्ट ब्रॉड ने जिस खतरनाक अंदाज में गेंदबाजी की उसने ही न्यूजीलैंड की टीम का काम तमाम कर दिया. इस ओवर में उन्होंने 2 विकेट लिए और एक विकेट रन आउट हुआ. ब्रॉड ने सबसे पहले डेरिल मिशेल को आउट किया फिर ओवर की पांचवीं गेंद पर जैमीसन को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई.
जिस गेंद पर जैमीसन आउट हुए वह गेंद कमाल की थी. दरअसल बल्लेबाज बोल्ड होने के बाद एक ही पोज में काफी देर तक रहा. बल्लेबाज को यकीन ही नहीं हुआ कि सही तकनीक के साथ डिफेंस करने के बाद भी वो बोल्ड कैसे हो गए.
इस विकेट को लेने के बाद ब्रॉर्ड की खुशी सांतवें आसमान पर पहुंच गई. दरअसल ब्रॉर्ड की यह गेंद पिच पर टप्पा खाने के साथ तेजी से अंदर की ओर आई जिसपर बल्लेबाज ने गेंद को रोकने के लिए डिफेंस किया लेकिन जबतक बल्ला गेंद की ओर आता तबतक गेंद ने अपना काम कर दिया था. जैमीसन बोल्ड हो चुके थे. बता दें कि काइल जैमीसन बिना रन बनाए पवेलियन लौटे.
Daryl Mitchell has a HUNDRED at the @HomeOfCricket! He becomes the 15th New Zealander to make a Test century at Lord's #ENGvNZ pic.twitter.com/5AmGNdxSGg
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) June 4, 2022
दूसरी ओर कीवी बल्लेबाज डेरिल मिशेल के लिए यह लॉर्ड्स टेस्ट शानदार रहा. लॉर्ड्स के मैदान पर शतक जमाने वाले मिशेल दुनिया के 15वें कीवी बल्लेबाज बन गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं