दूरदर्शन की पॉपुलर न्यूज रीडर सरला माहेश्वरी का निधन हो गया है. उनके निधन को टीवी पत्रकारिता के एक गोल्डन एरा का अंत कहा जा रहा है. ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने ट्वीट कर सरला को याद किया. उन्होंने लिखा, सरला की विश्वसनीयता और शालीनता आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा रहेगी. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.
सरला माहेश्वरी के परिवार ने एक पोस्ट के जरिए अंतिम संस्कार की जानकारी दी. इसके मुताबिक 12 फरवरी को शाम 4 बजे निगम बोध घाट, दिल्ली में होगा. सरला माहेश्वरी जी को उनके अंदाज के लिए हमेशा याद किया जाएगा. उनकी आवाज और खबर पढ़ने के अंदाज में एक अलग ही शांति और भरोसा होता था जो दर्शकों को अपनी तरफ खींच लेता था. सरला ने उस दौर में समाचार पढ़ने को एक संस्कारी और सम्मानित पहचान दी. ये वो वक्त था जब एंकर ही खबर की विश्वसनीयता हुआ करते थे.
दूरदर्शन की सुप्रसिद्ध न्यूज़ रीडर सरला माहेश्वरी जी का निधन टीवी पत्रकारिता के एक स्वर्णिम युग का अंत है।
— All India Mahila Congress (@MahilaCongress) February 12, 2026
उनकी विश्वसनीयता और शालीनता आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा रहेगी।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏 pic.twitter.com/8n9QlyhTOI
सरला माहेश्वरी का जाना भारतीय टेलीविजन पत्रकारिता के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उनके निधन पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी. एक ने लिखा, वे उस वक्त से समाचारों से जुड़ी हैं जब समाचार का मतलब ड्रामा नहीं लेकिन क्लियैरिटी होता था. इस तरह का ग्रेस आज नहीं दिखता. एक ने लिखा, बड़ी ही शानदार पर्सनैलिटी थीं. हम इन्हें सुनते हुए बड़े हुए.
दूरदर्शन परिवार की ओर से श्रीमती सरला माहेश्वरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। वह दूरदर्शन की सम्मानित और प्रतिष्ठित समाचार वाचिका थीं, जिन्होंने अपनी सौम्य आवाज़, सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण प्रस्तुति से भारतीय समाचार जगत में विशेष स्थान बनाया। उनकी सादगी, संयम और व्यक्तित्व ने दर्शकों… pic.twitter.com/Hx8glZI7rk
— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) February 12, 2026
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं