- लॉर्ड्स टेस्ट मैच में दिखा 2019 फाइनल वर्ल्ड कप का एक्शन रिप्ले
- स्टोक्स और जो रूट ने ऐसे लिए मजे
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
England vs New Zealand, 1st Test: लॉर्ड्स टेस्ट (Lords Test) मैच में इंग्लैंड की टीम जीत के करीब है. चौथे दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 61 रन की दरकार है और 5 विकेट बचे हुए हैं. दरअसल न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 285 रन पर सिमट गई, जिसके कारण कीवी टीम ने इंग्लैंड को 277 रनों का टारगेट दिया था. अब जब तीसरे दिन का खेल खत्म हुआ तो इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 216 रन बना लिए थे. क्रीज पर पूर्व कप्तान जो रूट 77 और बेन फोक्स 9 रन बनाकर नाबाद हैं. अब चौथे दिन देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड लक्ष्य को हासिल कर पाएगा या फिर कीवी गेंदबाज कोई करिश्मा करके मैच को बचा लेगें. युवा बल्लेबाज ने खेली 19 गेंदों में 83 रनों की तूफानी पारी, 6 गेंदों में लगाए 6 छक्के, देखिए मजेदार VIDEO
वैसे, टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक दिलचस्प घटना घटी जिसने वर्ल्ड कप 2019 फाइनल की यादें ताजा हो गई. दरअसल हुआ ये कि इंग्लैंड की दूसरी पारी में 43वें ओवर की पहली गेंद जो बोल्ट (Trent Boult) ने जो रूट (Joe Root) को फेंकी थी उस गेंद पर पुल शॉट मारा लेकिन शॉर्ट मिडविकेट पर फील्डर ने गेंद को पकड़ लिया और नॉन स्ट्राइक एंड की ओर थ्रो मार दिया. स्लिप में 6 फील्डर, स्विंग गेंदबाजी का जलवा, टेस्ट क्रिकेट ने जीता पैट कमिंस का दिल
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लेकिन गेंद नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के पास से निकल गई, जिसके बाद गेंदबाज बोल्ट ने इशारा करते हुए रिएक्ट किया कि गेंद स्टोक्स से लगकर दूसरी दिशा में चली गई है जिसके बाद इंग्लैंड कप्तान ने अपने हाथ उठाकर बिल्कुल वैसे ही रिएक्ट किया जैसा कि 2019 वर्ल्ड कप के फाइनल में रिएक्ट किया था. बोल्ट और स्टोक्स फिर एक दूसरे के सामने आकर हंसने लगे, सोशल मीडिया पर फैन्स जमकर इस वीडिया का लुत्फ उठा रहे हैं. यही नहीं जो रूट ने भी हाथ उठाकर उस ऐतिहासिक घटना की नकल उतारकर महफिल लूट ली.
फैन्स एक बार फिर यादों के सागर में गोते लगाकर उस ऐतिहासिक फाइनल को याद कर रहे हैं. दरअसल 2019 वर्ल्ड कप फाइनल में मार्टिन गप्टिल का थ्रो स्टोक्स के बल्ले से लगी थी जिसके बाद गेंद चौके के लिए चली गई थी.
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
वह एक ऐसी घटना थी जिसने मैच में सारा फर्क पैदा कर दिया था. उस चौके की वजह से वह फाइनल टाई हुआ था और फिर जब सुपरओवर खेला गया था तो वह भी टाई रहा. आखिर में मैच के दौरान सबसे ज्यादा बाउंड्री मारने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया गया था. जिसके कारण इंग्लैंड पहली बार विश्व चैंपियन बनने में सफल रही थी. उस घटना की याद एक बार फिर लॉर्ड्स में आई और फैन्स सोशल मीडिया पर रिएक्ट किए बिना नहीं रह पाए.
He laughed it off like anything https://t.co/T7tZtrhJXS pic.twitter.com/RrxVIso03x
— Rahul Pandey (@sportstoryguy) June 4, 2022
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं