विज्ञापन

ब्रिटेन को इंग्लैंड क्यों कहा जाता है, क्या दोनों अलग-अलग होते हैं? जानिए  

अगर आप सोचते हैं  कि इंग्लैंड, ब्रिटेन, यूनाइटेड किंगडम और ग्रेट ब्रिटेन सभी एक हैं, तो आप गलत हैं. चलिए जानते हैं आखिर क्या है इन नामों के पीछे का मतलब.

ब्रिटेन को इंग्लैंड क्यों कहा जाता है, क्या दोनों अलग-अलग होते हैं? जानिए  
ब्रिटेन कोई देश नहीं बल्कि एक द्वीप है.

दुनिया में हर देश के तकरीबन दो से ज्यादा नाम है. जैसे कि अपने ही देश भारत को लें, तो इसे भारत के साथ-साथ हिंदुस्तान, आर्यभट्ट और अंग्रेजी में इंडिया भी कहा जाता है. वहीं विकसित देश अमेरिका को यूएसए और संयुक्त राष्ट्र भी कहते हैं. इसी तरह के दुनिया में कई देश हैं, जिन्हें अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है. वहीं, बात करें भारत पर 200 सालों तक राज करने वाले देश ब्रिटेन की तो इसको ग्रेट ब्रिटेन, यूनाइटेड किंगडम और इंग्लैंड के नाम से भी जाना जाता है. लेकिन इन सभी नामों में बड़ा भौगोलिक अंतर है. आज हम आपको बताएंगे कि ब्रिटेन को इंग्लैंड क्यों कहा जाता है और क्या ब्रिटेन और इंग्लैंड अलग-अलग देश हैं, चलिए जानते हैं.

ब्रिटेन को इंग्लैंड क्यों कहा जाता है?

सबसे पहली बात तो यह है कि ब्रिटेन कोई देश नहीं बल्कि एक द्वीप है, जो इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स से मिलकर बना है. इस तरह इंग्लैंड ब्रिटेन में आने वाला एक देश हैं, जिसकी राजधानी लंदन है. अगर हम आपको बताएं कि इंग्लैंड का मतलब क्या होता है? तो आपको जानकर हैरानी होगी. इंग्लैंड का अर्थ एंगल्स की भूमि से है, जो कि एक प्राचीन जर्मन जनजाति है. इंग्लैंड की सीमाएं स्कॉटलैंड और वेल्स से मिलती है. ब्रिटेन में सबसे बड़ा और आबादी वाला देश इंग्लैंड ही है. इंग्लैंड और वेल्स साल 1536 में कानून के तहत एक देश बने थे. 1707 में इंग्लैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड के मिलने से ब्रिटेन बना था. यही कारण है कि ब्रिटेन को इंग्लैंड भी कहा जाता है.

ये भी पढ़ें- Google और ChatGPT को पीछे छोड़ देगा भारत का ये AI मॉडल, जानें किन मामलों में है बेहद खास

क्या ब्रिटेन और ग्रेट ब्रिटेन और यूके में है कन्फ्यूजन?

ब्रिटेन को ही ग्रेट ब्रिटेन कहते हैं. इसके ग्रेट ब्रिटेन कहने का मतलब है कि इसमें इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स तीनों देश आते हैं. अगर आप किसी को कहेंगे कि आप ग्रेट ब्रिटेन घूमकर आए हैं तो इसका मतलब है कि आप तीनों देश घूमकर आए हैं. चलिए अब जानते हैं यूनाइटेड किंगडम नाम कैसे पड़ा. इसका पूरा नाम यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैंड है. इसमें चार देश (इंग्लैंड, स्कॉटलैंड. वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड) शामिल हैं. यानी यूके में ग्रेट ब्रिटेन और नॉर्दर्न आयरलैंड शामिल हैं. यूनाइटेड किंगडम एक राजनीतिक नाम है. अलग-अलग नामों को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन रहती है और लोग इन सभी नामों के चलते इसे एक देश मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं. आशा है कि अब आपको ब्रिटेन को इंग्लैंड क्यों कहा जाता है, समझ आ गया होगा.

ये भी पढ़ें- क्या होता है Right to Recall? जिसे लेकर Raghav Chadha ने संसद में उठाई मांग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com