मुंबई कस्टम्स एयरपोर्ट कमिश्नरेट ने 10 फरवरी 2026 को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राचीन और बेहद दुर्लभ सिक्कों की तस्करी का खुलासा किया. अधिकारियों ने लंदन से आए एक यात्री से सोने और चांदी के तीन ऐतिहासिक सिक्के बरामद किए, जिन्हें बिना वैध अनुमति भारत लाया जा रहा था.
यह यात्री 9 फरवरी को वर्जिन अटलांटिक की फ्लाइट VS‑354 से मुंबई पहुंचा था. रूटीन जांच के दौरान अधिकारियों को उसके सामान में छुपाए गए प्राचीन सिक्कों पर शक हुआ, जिसके बाद उन्हें जब्त कर लिया गया.
बरामद किए गए कीमती सिक्के
12.37 ग्राम का सोने का सिक्का- ईस्ट इंडिया कंपनी
बंगाल प्रेसिडेंसी का गोल्ड मोहुर
मुर्शिदाबाद टकसाल में शाह आलम द्वितीय के नाम पर जारी
8 ग्राम का गोल्ड दीनार- कुषाण साम्राज्य
प्राचीन शासक हुविष्क का स्वर्ण सिक्का
ऐतिहासिक और संग्रहणीय महत्व का
11.44 ग्राम का चांदी का सिक्का- मुगल बादशाह जहांगीर
सिल्वर रुपया
जिस पर कर्क राशि (Cancer Zodiac Sign) अंकित है.
अहमदाबाद टकसाल में ढला दुर्लभ सिक्का.
कस्टम्स का कड़ा एक्शन
कस्टम्स अधिकारियों के अनुसार, ये सभी सिक्के एंटीक कैटेगरी में आते हैं और भारत में लाने के लिए विशेष परमिट चाहिए होता है. यात्री के पास ऐसी कोई अनुमति नहीं थी, जिसके बाद सिक्के तुरंत जब्त कर लिए गए. अधिकारियों ने बताया कि मामला एंटिक तस्करी से जुड़ा है. सिक्कों का ऐतिहासिक महत्व है. इस मामले में आगे की जांच जारी है और यात्री से पूछताछ हो रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं