Asia Cup 2022: एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को श्रीलंका ने 23 रनों से हरा दिया. श्रीलंका की जीत में वनिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) और भानुका राजपक्षे (Bhanuka Rajapaksa) ने कमाल का परफॉर्मेंस किया और टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई. बता दें कि एक ओर जहां श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने कमाल का खेल दिखाकर एशिया का चैंपियन बनने का कमाल किया तो वहीं दूसरी ओर भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने फाइनल मैच के बाद कुछ ऐसा किया जिसकी खूब चर्चा हो रही है.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
दरअसल गंभीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो श्रीलंका के एशियाई चैंपियन बनने पर उनका झंडा लहराते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को पोस्ट कर गंभीर ने कैप्शन में लिखा, 'सुपरस्टार टीम, यकीनन इसके हकदार है.' गंभीर द्वारा पोस्ट किया गया यह वीडियो फैन्स को भी खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर गंभीर के द्वारा शेयर किए गए वीडियो की भी तारीफ हो रही है.
Superstar team…Truly deserving!! #CongratsSriLanka pic.twitter.com/mVshOmhzhe
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 11, 2022
बता दें कि फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर एशिया कप का खिताब जीतने में सफलता हासिल की. श्रीलंका की ओर से भानुका राजपक्षे ने 45 गेंद पर 71 रन की पारी खेली, अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. श्रीलंका की पारी के दौरान वनिन्दु हसरंगा ने राजपक्षे का भरपूर साथ दिया और 21 गेंद पर 36 रन की ऐसी पारी खेली और टीम को 170 रन तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई.
दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 147 रन ही बना सकी. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 49 गेंद पर 55 रन बनाए.
T20 WC के लिए इस दिग्गज ने सेट किया भारत का मिडिल ऑर्डर, इन दोनों विकेटकीपर को प्लेइंग XI में लिया
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं